[ad_1]
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने का टाइटल है, हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई। इस गाने के जरिए सलमान देश में एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने ये गाना कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए गाया है।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें – 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इस गाने को यूट्यूब पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये गाना सलमान खान के यूट्यूब चैनल पर मिला।
- चैनल पर मौजूद सलमान का ये गाना 2 साल पहले ईद के मौके पर अपलोड हुआ था। इस गाने से सलमान ने अपने फैंस को भाईचारा फैलाने का संदेश दिया था।
- पड़ताल के दौरान हमें सलमान खान के ट्विटर अकाउंट पर इस गाने से जुड़ा एक पोस्ट भी मिला।
- 25 मई 2020 को सलमान ने पोस्ट में गाना शेयर कर लिखा था- मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है, देख के बताना कैसा लगा। आप सब को ईद मुबारक।
- बता दें, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई है। जबकि, सलमान खान ने ये गाना 25 मई 2020 को ईद के दिन रिलीज किया था।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर सलमान खान के गाने के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। सलमान ने ये गाना कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए नहीं बनाया।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link