अमेरिका में परिवार के साथ समय बिताना प्राथमिकता: एक तिहाई अमेरिकी लोगों के लिए ये जरूरी, नई रिसर्च में खुलासा

[ad_1]

वॉशिंगटन7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक तिहाई अमेरिकी लोगों के लिए परिवार के साथ वक्त बिताना, जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण है। इनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में फिजिकल एक्टिविटी, धर्म-कर्म, करियर में सफलता और बाहर घूमने से भी ऊपर परिवार को वक्त देना है। प्यू रिसर्च की स्टडी में यह दावा किया गया है।

इसके मुताबिक 73% अमेरिकी मानते हैं कि उनके लिए यह अहम है, भले ही वह कितना भी वक्त दे पा रहे हों। अप्रैल में हुई इस स्टडी में परिवार, घूमना-फिरना, धर्म-कर्म, सामाजिक सक्रियता और करियर में सफलता जैसे मुद्दों पर सवाल किए गए थे। जानिए किस मुद्दे पर क्या सोचते हैं अमेरिकी…

1. परिवार अहम : स्टडी में शामिल 73% अमेरिकी मानते हैं कि परिवार उनके लिए अहमियत रखता है। यह उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। डेमोक्रेट समर्थक हों या रिपब्लिकन, 10 में से नौ लोगों ने कहा कि वे किसी भी अन्य काम की तुलना में परिवार को समय देना ज्यादा पसंद करेंगे। युवा, नौकरीपेशा और बुजुर्ग सभी ने परिवार को शीर्ष पर रखा है।

2. धर्म-कर्म से जुड़े काम : धर्म-कर्म को लेकर अमेरिकी बंटे हुए हैं। 50% इसे महत्वपूर्ण और 21% इसे महत्वपूर्ण तो नहीं पर जरूरी मानते हैं। लेकिन 28% इसे बिल्कुल अहमियत नहीं देते। रिपब्लिकन की तरफ झुकाव रखने वाले, डेमोक्रेट्स समर्थकों से ज्यादा धार्मिक आस्था को महत्व देते हैं। 61% रिपब्लिकन समर्थकों ने तो 40% डेमोक्रेट्स समर्थकों ने धर्म-कर्म को महत्वपूर्ण माना है।

3. फिजिकली एक्टिव होना : 31% अमेरिकी शारीरिक सक्रियता को बहुत जरूरी, वहीं 43% जरूरी मानते हैं। 23% इसे जरूरी कामों की सूची में नहीं रखते। इस मामले में दोनों ही पार्टियों के समर्थकों के विचार समान हैं।

4. बाहर घूमना : घूमना-फिरना और प्रकृति से करीबी को 29% अमेरिकी अहमियत देते हैं। जबकि 43% इसे जरूरी मानते हैं। 23% के लिए यह सामान्य बात है। दोनों ही दलों के समर्थक इस मुद्दे पर समान रूप से एकमत हैं।

5. रचनात्मक कामों से जुड़ना : संगीत, कला और लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने को 43% अमेरिकी महत्व देते हैं। 40% सामाजिक रूप से सक्रिय होना अहम मानते हैं, जबकि सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से जुड़ने को अहमियत देते हैं।

6. उम्र के हिसाब से प्राथमिकताएं : स्टडी में 65 से ज्यादा उम्र वालों (60%) को धार्मिक आस्था का पालन महत्वपूर्ण लगता है, जबकि 18-29 आयु वाले 40% ही ऐसा मानते हैं। 65 पार वाले करियर में सफलता और रचनात्मक गतिविधियों को भी जरूरी नहीं समझते। जबकि 18-29 उम्र वाले (76%) 30-49 आयु वर्ग के (65%) और 50-64 उम्र वाले (51%) लोग करियर को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। इन तीनों ही उम्र समूह में धार्मिक आस्था को लेकर झुकाव कम दिखा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *