सही मायने में यहां की इमारतें और पर्यटन स्थल आगरा की शान हैं। तो अगर आप एक या दो दिन के लिए आगरा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में आगरा की इन 6 जगहों को अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं सर्दियों में आगरा में घूमने वाली मशहूर जगहों के बारे में।
ताजमहल – Taj Mahal

आगरा जाएं, तो ताजमहल को देखना कैसे भूल सकते हैं। 99 प्रतिशत लोगों की आगरा की ट्रेवल लिस्ट में ये स्मारक टॉप पर होती है। यह भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटन स्थल है और आगरा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह भी। ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसे प्यार का प्रतीक कहा जाता है। यह मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में इसे बनाया था। ताजमहल को करीब से देखने के बाद आप इसके इतिहास से रूबरू हो पाएंगे। इसकी खूबी के कारण हर साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।
दिल्ली में यहां मिलता है थोक के भाव में ऊन, Wholesale में 10 रुपए से शुरू हो जाती है Wool की कीमत
आगरा का किला – Agra Fort

आपने आगरा का आगरा का किला नहीं देखा, तो क्या देखा। इस किले का निर्माण मुगल साम्राज्य के देश पर शासन से पहले किया गया था। हालांकि अकबर ने 16वीं शताब्दी के दौरान इसे बलुआ पत्थर से फिर से नया रूप दिया था। यहां पर आपको दिल्ली गेट, मोती मस्जिद, नगीना मस्जिद, हॉल ऑफ प्राइवेट ऑडियंस भी जरूर देखना चाहिए।
(फोटो साभार : wikimedia commons)
अकबर का मकबरा – Akbar Tomb

हम सभी ने अकबर के बारे में आज तक इतना सुना और पढ़ा है। अगर आप आगरा गए हैं, तो बच्चों को तो अकबर का मकबरा दिखाने जरूर ले जाना चाहिए। 119 एकड़ में फैले इस मकबरे का निर्माण स्वयं अकबर ने ही कराया था। मकबरा ज्यामिति पैटर्न में बनाया गया है। इसके चारों और बगीचे हैं, जहां आप पूरा दिन भी बिता सकते हैं।
(फोटो साभार : wikimedia commons)
मेहताब बाग – Mehtab Bagh

ताजमहल के ठीक उत्तर में मेहताब बाग एक बहुत खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। कहा जाता है कि मुगल बादशाह बाबर ने 11 आनंद उद्यान बनवाए थे। यह बाग उनमें से आखिरी था। इत्मीनान से टहलने के लिए यह बाग एक बहुत अच्छी जगह है।
अंगूरी बाग – Angoori Bagh

अंगूरी बाग एक मनमोहक पर्यटन स्थल है। यहां जाकर बड़ों के साथ बच्चे भी खूब एन्जॉय करते हैं। लाल बलुआ पत्थर से बने इस महल को मुगल साम्राज्य की महिलाओं के टहलने के लिए बनवाया गया था। इस पार्क में 85 सिमिट्रिकल गार्डन हैं। इसके अलावा एक फव्वारा भी इस पार्क की शोभा को बढ़ाता है।
दिल्ली की ये जगह लगती हैं एकदम विदेश जैसी, देखकर कहीं आपकी आंखें न खा जाएं धोखा
जामा मस्जिद – Jama Masjid

दिल्ली की तरह आगरा में भी जामा मस्जिद है। यह भारत की बड़ी मस्जिदों में से एक है और अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जानी जाती है। जब भी आप आगरा किला जाए, तो यह मस्जिद ठीक पास में ही स्थित है। इसे शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा बेगम के लिए बनवाया था।