Vastu Tips for Roof: कड़ी मेहनत के बावजूद नहीं मिल रही तरक्की

[ad_1]

Vastu Tips for Roof: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करने से आपकी किस्मत (Luck) चमक सकती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो बहुत  मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी सफलता उनसे दूर भागती है। दरअसल जीवन में मेहनत करने के बावजूद सफलता न मिल पाने की एक वजह वास्तु दोष (Vastu Dosh ) भी हो सकता है।

माना जाता है कि घर में की छत पर रखी हुई कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके घर की छत पर रखी कौन सी चीजें आपके भाग्य को चमकाने का काम करती हैं और कौन सी चीजों से आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है।

घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये चीजें (Vastu Tips for Roof)

हमारे जीवन पर वास्तु का बड़ा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार भूलकर भी घर की छत (Vastu Tips for Roof) पर कोई ऐसा सामान नहीं रखना चाहिए जिसकी वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी की एंट्री हो। बता दें की वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की छत पर कभी खराब सामान, कूड़ा-कबाड़ा और ख़राब इलैकट्रॉनिक आइटम्स नहीं रखना चाहिए। दरअसल ये चीजें नेगेटिविटी का प्रतीक मानी जाती हैं। इसकी वजह से आपको जागी किस्मत भी सो जाती है।

इसलिए अगर आपने भी अपने घर की छत पर कबाड़ रखा है तो बिना देर किए उसे अभी बाहर निकाल दें। बता दें कि छत पर रख हुआ कबाड़ा आपके दुर्भाग्य को का इशारा होता है। जिस घर कि छत पर कबाड़ रखा होता है वंहा पर दरिद्रता और बिमारियों का वास होता है। इसलिए कभी भी कूड़ा-कबाड़ छत पर नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Dustbin Vastu Tips: इस दिशा में रखा है डस्टबिन तो तुरंत बदल दें जगह, वरना दस्तक दे सकती है मुसीबत

छत पर रखें ये एक चीज

जो लोग कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता पाने में नाकाम है उन लोगों को वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु में घर कि छत को लेकर कुछ खास टिप्स बताये गए हैं, जिनका पालन करने पर आपका भाग्य चमक सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रहे कि आपके घर की छत हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

वास्तु में बताया गया है कि घर की छत पर यदि पेड़-पौधे लगाए जाएं तो शुभ माना जाता है। माना जाता है की जिस घर की छत पर फूल खिले होते हैं उस घर के लोगों का भाग्य उदय होता है। अस्तु में छत पर लगे गमले और उसमें खिले फूल बेहद शुभ मनाए जाते हैं। अगर आप भी अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो आज ही अपने घर की छत पर गमले लगा लें। इससे आपके सोई किस्मत जाग जाएगी और उन्नति के द्वार खुलेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *