Divya Parashar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 3 Jan 2023, 4:22 pm
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दुबई में नया साल मनाने के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। दोनों को मंगलवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ चलते नजर आ रहे हैं।