Russian Poseidon Torpedo : ब्रिटेन को समुद्र में डुबो सकता है रूस का सुपर न्यूक्लियर टॉरपीडो, पोसाइडन के साथ तैयार है बेलगोरोड सबमरीन


मॉस्को : रूस के पोसाइडन परमाणु टॉरपीडो की पहली खेप तैयार हो चुकी है और इसे रूस की बेलगोरोड सबमरीन पर लगाया जाएगा। इस हथियार को लेकर रूस दावा करता है कि यह ‘ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो सकता है’। इसे ‘समुद्र का सबसे विनाशक हथियार’ कहा जाता है जो पश्चिमी वॉर-प्लैनर्स को चिंता में डाल सकता है। कहा जाता है कि यह सुनामी जैसी लहरें पैदा कर सकता है और तटीय शहरों में रेडिएशन फैला सकता है। रूस के इस हथियार का बाहर आना न सिर्फ यूक्रेन बल्कि पश्चिम के लिए भी खतरे की घंटी है।

पोसाइडन टॉरपीडो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। परमाणु ऊर्जा की मदद से यह अपने लक्ष्य तक कई किमी की यात्रा कर सकता है। माना जा रहा है कि रूस इसका इस्तेमाल यूक्रेन के दक्षिणी तटरेखा या पश्चिमी युद्धपोतों के खिलाफ कर सकता है। इसके लिए अक्सर ‘सुपर-टॉरपीडो’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। कम से कम 30 टॉरपीडो बेलगोरोड सबमरीन पर भेजे जा रहे हैं जिसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े टॉरपीडो के लिए एक ‘मदरशिप’ बन जाएगी।

Russia Ukraine war: ‘यूक्रेन हारा तो हो सकता है तीसरा विश्वयुद्ध’, डरा रही पोलैंड के प्रधानमंत्री की चेतावनी

पानी में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

रूस का ‘सुपर-टॉरपीडो’ 21 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा है। माना जाता है कि यह पानी के नीचे करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है। मॉस्को इसे ‘Unstoppable’ करार देता है। मिरर की खबर के अनुसार, एक रूसी सूत्र ने कहा कि पोसाइडन की पहले खेप तैयार हो चुकी है और आने वाले समय में यह बेलगोरोड सबमरीन को मिल जाएगी। 184 मीटर लंबी बेलगोरोड रूस की सबसे बड़ी पनडुब्बी है।

‘ब्रिटेन को समुद्र में डुबोने में सक्षम’

रूस ने बेलगोरोड को कई गुप्त परमाणु टॉरपीडो को दागने के लिए डिजाइन किया है। इस विशाल पनडुब्बी पर टेस्ट को कोरोना वायरस महामारी और कई अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण रोक दिया गया था लेकिन अब यह अपने पहले मिशन के लिए तैयार है। माना जाता है कि यह एक बार में कम से कम छह ‘सुपर-टॉरपीडो’ ले जाने में सक्षम है। पुतिन समर्थक एक टीवी होस्ट का दावा है कि यह हथियार ‘ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो’ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *