[ad_1]
पोसाइडन टॉरपीडो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। परमाणु ऊर्जा की मदद से यह अपने लक्ष्य तक कई किमी की यात्रा कर सकता है। माना जा रहा है कि रूस इसका इस्तेमाल यूक्रेन के दक्षिणी तटरेखा या पश्चिमी युद्धपोतों के खिलाफ कर सकता है। इसके लिए अक्सर ‘सुपर-टॉरपीडो’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। कम से कम 30 टॉरपीडो बेलगोरोड सबमरीन पर भेजे जा रहे हैं जिसके बाद यह दुनिया के सबसे बड़े टॉरपीडो के लिए एक ‘मदरशिप’ बन जाएगी।
पानी में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
रूस का ‘सुपर-टॉरपीडो’ 21 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा है। माना जाता है कि यह पानी के नीचे करीब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है। मॉस्को इसे ‘Unstoppable’ करार देता है। मिरर की खबर के अनुसार, एक रूसी सूत्र ने कहा कि पोसाइडन की पहले खेप तैयार हो चुकी है और आने वाले समय में यह बेलगोरोड सबमरीन को मिल जाएगी। 184 मीटर लंबी बेलगोरोड रूस की सबसे बड़ी पनडुब्बी है।
‘ब्रिटेन को समुद्र में डुबोने में सक्षम’
रूस ने बेलगोरोड को कई गुप्त परमाणु टॉरपीडो को दागने के लिए डिजाइन किया है। इस विशाल पनडुब्बी पर टेस्ट को कोरोना वायरस महामारी और कई अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण रोक दिया गया था लेकिन अब यह अपने पहले मिशन के लिए तैयार है। माना जाता है कि यह एक बार में कम से कम छह ‘सुपर-टॉरपीडो’ ले जाने में सक्षम है। पुतिन समर्थक एक टीवी होस्ट का दावा है कि यह हथियार ‘ब्रिटेन को समुद्र की गहराई में डुबो’ सकता है।
[ad_2]
Source link