Putin Latest News: गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद क्रीमिया पहुंचे पुतिन, यूक्रेन और अमेरिका दोनों को चिढ़ाया!


कीव: यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया की यात्रा की। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से युद्ध अपराध के आरोप में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को रूसी राष्ट्रपति ने एक कला स्कूल और बच्चों के एक केंद्र का दौरा किया। न्यायालय ने शुक्रवार को उनपर यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए उनके व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। यह युद्ध लगभग 13 महीने पहले शुरू हुआ था।

2014 से रूस के कब्जे में है क्रीमिया

रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। तब से क्रीमिया रूस के कब्जे में है। युद्ध के दौरान यूक्रेन ने क्रीमिया को रूस की मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल को उड़ा दिया था। इससे यूक्रेन से रूस का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ था। लेकिन, रूस ने रिकॉर्ड समय में इस पुल की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया है। इस पुल के साथ लगी रेलवे लाइन भी ऑपरेशनल है। क्रीमिया के रास्ते ही रूस की सेना यूक्रेन में कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

पुतिन के क्रीमिया जाने का क्या मकसद


आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन का क्रीमिया जाना अमेरिका और यूक्रेन के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है। क्रीमिया को पूरी दुनिया यूक्रेन का हिस्सा मानती है। ऐसे में इस जगह पर पुतिन का जाना अपने आप में एक सीधी चुनौती है। पुतिन दिखा रहे हैं कि वे कहने से ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं। यह उनके दृढ़ निश्चय को भी दिखाता है कि वे यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता से पीछे नहीं हटने वाले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *