
Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नही, कच्चा तेल उछाल पर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:
Fuel Price Today : देश में पिछले 32 दिनों से रिटेल फ्यूल के दाम स्थिर चल रहे हैं. आज रविवार या 8 मई, 2022 को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 6 अप्रैल, 2022 के बाद से सरकारी तेल विपणन कंपनियां तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं कर रही हैं. वहीं, कच्चा तेल बाजार फिर सात सालों के रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है. बीते हफ्ते में कच्चे तेल के दामों में लगभग 10 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. रूस के खिलाफ यूरोपियन यूनियन की ओर से नए प्रतिबंधों के प्रस्ताव के बीच ऑयल सप्लाई पर चिंताएं और बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें
शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन लगातार तीसरे सत्र में कच्चा तेल बाजार में तेजी दर्ज हुई. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.31 प्रतिशत बढ़कर 113.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बता दें कि मार्च की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर के पार चला गया था, फिर कीमतें गिरी थीं. लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध के न दिख रहे अंत को लेकर, ऊपर से ईयू के प्रतिबंधों की चिंताओं के बीच बाजार लगातार तेजी देख रहा है.
वहीं, देश में पेट्रोल-डीजल के दामों पर फिलहाल राहत जारी है. मुंबई में पेट्रोल जहां एक बार फिर से 120 रुपये से ऊपर पहुंच गया है, वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 105 डॉलर से ऊपर चल रही है.
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
मुंबई | 120.51 | 104.71 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा ‘RSP-पेट्रोल पंप का कोड’. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.