Neha Kakkar Controversy: नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक की लड़ाई में कूदी धनश्री वर्मा, बोली ये बड़ी बात!


divya.parashar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Sep 27, 2022, 4:05 PM

Embed

नेहा कक्कड़ की को स्टार और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने फाल्गुनी पाठक पर निशाना साधते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ का सपोर्ट किया। धनश्री वर्मा ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘हम सभी को ये गाना बहुत पसंद है। हम इस गाने को सुनते हुए बड़े हुए हैं। हम अभी भी इस गाने को हर साल सुनते हैं। जब हमें पता चला कि इसे रीक्रिएट किया जा रहा है तो हम दोनों बहुत एक्साइटेड हो गए, क्योंकि हमें गाना पता है। सभी को पसंद है और अगर आप इसे फिर से बनाएंगे तो इसे और भी पसंद किया जाएगा। जिस तरह से हमारे कंपोजर तनिष्क बागची, नेहा, और जानी, इन सभी लोगों ने मिलकर इसे और भी बेहतर बनाया है। उन्होंने जो कुछ भी किया, उसे पूरी तरह से जस्टिफाई किया है।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *