Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक एक बाद कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह के अपकमिंग सॉन्ग का टीजर सामने आया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस का सॉन्ग ‘मेकअप’ (Makeup) का शानदार टीजर सामने आया है। 30 सेकेंड्स के इस टीजर में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज में गाया है। अक्षरा सिंह का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है।
गाने के अलावा बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आई थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में अक्षरा सिंह का नाम शुमार हैं। आपको बता दें कि अक्षरा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग’ के लिए दोगुने पैसे लिए हैं। इस तरह से वो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं।
अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।