Karnataka Best and Famous eating place: घूमने के दौरान इन फेमस व्यंजनों का उठाएं लुत्फ, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

[ad_1]

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां पर आपको भोजन में कई तरह की डिश के अलावा लाजवाब स्वाद भी चखने को मिलेगा। यहां पर आप शाकाहारी, मांसाहारी और तटीय क्षेत्रों में स्वादिष्ट सी फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां पर आपको भोजन में कई विविधताओं के मिलने के अलावा लाजवाब स्वाद भी मिलेगा। कर्नाटक के भोजन में मांसाहारी और शाकाहारी व्यंजनों की एक बहुत लंबी लिस्ट है। जहां आपको उत्तरी कर्नाटक में शाकाहारी खाना मिलेगा तो वहीं वहीं तटीय क्षेत्रों में स्वादिष्ट सी फूड काफी प्रसिद्ध है।

कोडागु क्षेत्र में आपको बेहतरीन मीट करी का स्वाद चखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही घूमने जाने से पहले आप यहां के खाने के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। राज्य के तमाम दर्शनीय स्थलों को घूमने के बाद आप कर्नाटक के इन फेमस व्यंजनों का लुत्फ उठाना न भूलें।

कोरी गस्सी

कोरी का मतलब चिकन से होता है और गस्सी को करी कहा जाता है। इस करी को बनाने के लिए चिकन के टुकड़ों को मसालों में डाला जाता है। फिर इसे नारियल के साथ पकाया जाता है। बता दें कि यह फेमस मंगलोरियन डिश है। यह डिश बेहद स्वादिष्ट होती है। वहीं चावल के साथ कोरी गस्सी का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो आपको यहां की फेमस कोरी गस्सी का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

मैसूर पाक

मैसूर पाक यहां की फेमस मिठाई है। इस मिठाई को बनाने के लिए बेसन, चीनी और घी का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि कन्नड़ भाषा में पाक शब्द का अर्थ शक्कर के घोल से होता है। मैसूर पैलेस की रसोई में सबसे पहले मैसूर पाक को बनाकर तैयार किया गया था। जिसके बाद से यह लोगों की फेवरेट मिठाई बन गई। कर्नाटक घूनने के दौरान आप मैसूर पाक मिठाई जरूर खाएं।

नीर डोसा

तुलु भाषा में नीर शब्द का अर्थ पानी होता है। बता दें कि नीर डोसा चावल से बना कर तैयार किया जाता है। नीर डोसा बनाने के लिए चावलों को रात भर के लिए पानी में भिगोया जाता है। फिर चावलों का बैटर तैयार किया जाता है। यह डोसा बेहद पतला और क्रिस्पी होता है। इस डोसे का स्वाद नारियल और अन्य चटनियों के साथ अधिक बढ़ जाता है।

मद्दुर वड़ा

कर्नाटक का एक फेमस स्नैक मद्दुर वड़ा है। कर्नाटक के मांडया में आने वाले कस्बे मद्दुर से इस स्नैक का नाम जुड़ा हुआ है। इस वड़े को बनाने के लिए मैदे में चावल के आटे के साथ करी पत्ते, घिसे हुए नारियल, सौंफ, जीरा, प्याज व बारीक कटी हुई हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।

जोलड रोटी

जोलड रोटी बेहद मुलायम रोटी होती है। यह उत्तरीय कर्नाटक की खासियत है। इस रोटी को बनाने के लिए जौ के आटे का उपयोग किया जाता है। इस रोटी को बैंगन की सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसा जाता है।

धारवाड़ पेड़ा

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो धारवाड़ पेड़ा आपको काफी पसंद आ सकता है। धारवाड़ में यह पेड़ा मिलता है। बता दें कि मध्य प्रदेश का ठाकुर परिवार 19वी शताब्दी में धारवाड़ रहने लग गया था। इन्हीं लोगों द्वारा धारवाड़ में इस पेड़े को लाया गया। राम रतन सिंह के परिवार द्वारा एक खास विधि की साथ इस पेड़े को बनाकर तैयार किया जाता है।

कूर्ग पांडी करी

कूर्ग पांडी करी एक बेहद स्वादिष्ट नॉनवेज पकवान है। इसमें मांस को मसाला पेस्ट में बनाकर तैयार किया जाता है। जिसके कारण इसकी करी का रंग गहरा और मसालेदार दिखता है। बता दें कि इस डिश को बनाने के लिए कांचमपुली फल का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए यह डिश स्वाद में थोड़ी खट्टी होती है। पांडी करी को चावल की रोटी के साथ खाया जाता है।

मंगलोरियन बिरयानी

आमतौर पर चिकन के मांस या बिना चिकन के मंगलोरियन बिरयानी को बनाकर तैयार किया जाता है। इसको बनाने के लिए चावलों को एक मसाले के पेस्ट के साथ पकाया जाता है। मसाले के पेस्ट को बनाने के लिए इलायची, सौंफ़ के बीज, लौंग, अदरक, नारियल, धनिया के बीज, शुष्क लाल मिर्च, लहसुन और जीरा के बीज का इस्तेमाल किया जाता है। नॉन वेज बिरयानी के लिए इसमें मीट भी डाला जाता है। वहीं वेज बिरयानी बनाने के लिए इसमें कई तरह की सब्जियों को डाला जाता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *