IPL 2023 का फाइनल मैच बना ग्लोबली मोस्ट वॉच इवेंट: दुनियाभर में जियो सिनेमा पर 12 करोड़ से अधिक लोगों ने मैच देखा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Business
  • IPL 2023 Final Becomes Most Watched Digital Event Globally, Gets Over 12 Cr Viewers On JioCinema

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिजिटल इवेंट बन गया है। जियो सिनेमा ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी और अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के बीच हुए फाइनल मैच को 12 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा है।’

रिलायंस जियो के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ पर IPL के फाइनल मैच में 3.21 करोड़ लोगों ने एकसाथ मैच देखा, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछला रिकॉर्ड भी IPL 2023 के नाम ही था, जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच पहली पारी में शुभमन गिल का शानदार शतक देखने के लिए जियो सिनेमा पर एक साथ 2.57 करोड़ दर्शक आए थे।

IPL 2023 से पहले डिज्नी + हॉटस्टार के पास था ये रिकार्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2023 से पहले डिज्नी + हॉटस्टार के पास 2019 में IPL मैच के दौरान 2.5 करोड़ से दर्शकों को रिकॉर्ड था। उस समय IPL का ऑफिशियल डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी + हॉटस्टार ही था।

जियो सिनेमा ने स्पॉन्सर और एडवरटाइजर्स को कई ऑफर दिए
वायकॉम 18 के CEO अनिल जयराज ने कहा, ‘जियोसिनेमा ने टाटा IPL के दौरान अपने स्पॉन्सर और एडवरटाइजर्स को कई ऑफर दिए। इनमें टारगेटिंग, फ्लेक्सिबिलिटी ऑफ कास्ट, मेजरमेंट, इंटरेक्टिविटी, रीच और इंट्रीगेशन शामिल हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल पर रिमार्केबल इन्गेजमेंट और पार्टिसिपेशन इस इंडस्ट्री में एक टर्निंग प्वाइंट है। दर्शकों और एडवरटाइजर्स दोनों नें अपनी पसंद और प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। इससे दर्शकों की संख्या के साथ-साथ ऐड एक्स (एडवरटाइजिंग एक्सपेंडिचर) को आगे बढ़ने के लिए एक अहम मोड़ मिल गया है।

IPL 2023 के दौरान जियो सिनेमा…

  • जियो सिनेमा को 26 स्पॉन्सर और 800 से अधिक एडवरटाइजर्स का साथ मिला
  • ब्रॉडकास्ट टीवी की तुलना में 13 गुना अधिक एडवरटाइजर्स ने जियो सिनेमा को सपोर्ट किया
  • को-प्रेजेंटिंग स्पांसर ड्रीम-11 सहित 26 टॉप ब्रांड ने जियो सिनेमा के साथ पार्टनरशिप की
  • IPL शुरू होने के पॉच हफ्तों के अंदर टीवी की तुलना में पहुंच दोगुनी हुई
  • इंटरनेशनल ब्रांड्स, फाइनेंसियल सर्विसेज, ई-कॉमर्स और ऑटो सहित अन्य कंपनियों से विज्ञापन मिले

पहली बार BCCI ने अलग-अलग दिए स्ट्रीमिंग राइट्स
BCCI ने पहली बार 2023-27 साइकिल के लिए IPL स्ट्रीमिंग राइट्स को डिजिटल और टीवी के लिए अलग-अलग दिया है। पिछले साल तक टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स राइट को एक ही पैकेज में दिया जाता था। टीवी पर IPL लाइव-स्ट्रीमिंग का राइट्स डिजनी स्टार के पास है, जिसे उसने 23,575 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि, डिजिटल लाइव-स्ट्रीमिंग रिलायंस की मीडिया यूनिट Viacom18 ने खरीदा है।

जियो सिनेमा पर 12 लैंग्वेज में हुई कमेंट्री
IPL में इस बार स्टार स्पोर्ट्स पर हिंदी, इंग्लिश सहित 9 भाषाओं में और जियो सिनेमा पर 12 भाषाओं में कमेंट्री हुई। स्टार और जियो पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, मलयालम भाषाओं में कमेंट्री हुई। वहीं जियो पर तीन अतिरिक्त भाषाओं पंजाबी, उड़िया और भोजपुरी में भी कमेंट्री हुई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *