Indian Railway: छठ पूजा पर बिहार आने जाने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, रेलवे ने चलाई ये स्पे


Chhath Puja Special Train: छठ पूजा के शुभ अवसर पर परिवार के साथ आप अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे और रेल टिकट नहीं मिल पा रहा है तो आपके लिए राहत की खबर है. भारतीय रेल दिल्ली से पटना, दरभंगा और मालदा टाउन के लिए  छठ स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है. 

रेलवे के मुताबिक छठ पूजा के अवसर पर  रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे दिल्ली / आनन्द विहार टेर्मिनल से पटना, दरभंगा तथा मालदा टाउन  के लिए छठ स्पेशल रेलगाड़ियो  का संचालन करेगी. जो ट्रेनें चलाई जा रही है वो इस प्रकार है. 

04066 दिल्ली जंक्शन – पटना स्पेशल – ये रेलगाड़ी 31.10.2022 को दिल्ली जंक्शन से रात 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 03.45 बजे पटना पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन  कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन,  वाराणसी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर ठहरेगी. 

04032 दिल्ली जंक्शन – दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी 31.10.2022 को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 02.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर  03.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. मार्ग मे यह स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली , अमेठी , प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी. 

04074 दिल्ली जंक्शन – दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी 31.10.2022 को दिल्ली जंक्शन से शाम 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 06.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. मार्ग मे यह स्पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली , अमेठी , प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जक्शन, मोकामा, बरौनी, और समस्तीपुर में रुकेगी. 

03435 मालदा टाउन – आनन्द विहार टर्मिनल छठ  स्पेशल रेलगाड़ी 31.10.2022 और  07.11.2022 को मालदा टाउन से सुबह 09.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर  01.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहूँचेगी. वापसी दिशा में 03436 आनन्द विहार टेर्मिनल – मालदा टाउन  छठ  स्पेशल  रेलगाड़ी 01.11.2022 और 08.11.2022 को आनन्द विहार टर्मिनल से शाम 05.10 बजे प्रस्थान कर अगले  दिन रात्रि  11.50 बजे  मालदा टाउन पहुंचेगी. 

छठ स्पेशल इन ट्रेनों में वानानुकूलित , शयनयान  तथा सामान्य श्रेणी  के डिब्बे होंगे साथ ही रास्ते में ये ट्रेन न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा , बखितयारपुर, पटना , आरा , बक्सर , पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन , वाराणसी , प्रतापगढ़ ,अमेठी, रायबरेली , लखनऊ, तथा मुरादाबाद स्टेशनो पर  दोनों  दिशाओ  में रुकेगी. 

ये भी पढ़ें 

Rishi Sunak Richest PM: ब्रिटेन के सम्राट किंग्स चार्ल्स तृतीय से दोगुनी संपत्ति है प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पास!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *