रंगोली केवल दिवाली का ही नहीं बल्कि हिंदू संस्कृति का भी अहम हिस्सा है। हर पूजा में पंडित चौका पूरन करवाते हैं, जो रंगोली का सबसे पुराना रूप माना जाता है। माना जाता है कि मेन गेट पर रंगोली बनाने से भगवान उस घर में जरूर आते हैं। ऐसे में दिवाली पर अपने घर धन की देवी मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए मोर वाली रंगोली जरूर बनाएं। बताया जाता है कि मां लक्ष्मी को मोर बहुत पसंद है। इसलिए दिवाली की पूजा में मोर का पंख रखा जाता है। इसके अलावा मोर सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
इन 5 रंगोली डिजाइन से दिवाली पर आपका घर दिखेगा सबसे सुंदर।




