DC के खिलाफ धोनी की स्ट्राइक रेट 200 के पार: बोले- टीम में मेरा रोल क्लियर है, जितनी बॉल मिले उन पर बड़े शॉट खेलना

[ad_1]

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
धोनी की यह फोटो (10 मई) DC के खिलाफ मैच की है। - Dainik Bhaskar

धोनी की यह फोटो (10 मई) DC के खिलाफ मैच की है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिट्ल्स (DC) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। जीत के बाद CSK के कप्तान एमएस धोनी ने अपने स्ट्राइक रेट पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इस सीजन में मेरी भूमिका क्लियर है। मैं निचले क्रम में आऊं और जितनी गेंद मिले उस पर शॉट लगाने की कोशिश करूं। मैं यही कर रहा हूं और नेट पर इसी सोच के साथ ही तैयारी कर रहा हूं। धोनी ने आगे हंसते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि अब साथी खिलाड़ी मुझे और दौड़ाएं।

दिल्ली के खिलाफ धोनी ने खेली 9 गेंदो में 22 रन की पारी
चेपॉक के इस स्टेडियम में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के अधिंकाश बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। उसी पिच पर धोनी ने 222.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 9 गेंदों में 22 रन बनाए। कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर का मानना था कि धोनी की पारी ने ही चेन्नई को विनिंग टोटल तक पहुंचाया।

चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाई थी। बाद में टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना सकी और 27 रन से मैच हार गई।

धोनी का स्ट्राइक रेट इस सीजन 200 के पार
धोनी ने इस सीजन की आठ पारियो में 204.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने अब इस सीजन में 10 छक्के और 3 चौके जमा चुके हैं। वहीं 47 गेंदों में 96 रन बना चुके हैं। वह टूर्नामेंट में सिर्फ दो बार आउट हुए हैं।

धोनी ने IPL में 136 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन
एमएस धोनी ने IPL में 245 मैचों में 136.47 की स्ट्राइक रेट से 5074 रन बनाए हैं। वहीं उनका बेस्ट 84 रहा है। 24 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 349 चौके और 239 छक्के भी जमाए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *