Prerna Kaushik | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Sep 23, 2022, 3:28 PM
सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का सब्जेक्ट लीक से हटकर है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। सनी देओल एक बार फिर फैंस को दमदार लगे हैं, जबकि दुलकर सलमान के काम की भी खूब तारीफ हो रही है।