BIG BOSS में सिंगल जाऊंगी, सिंगल आऊंगी ‘शायद’: बोलीं- रोज सुबह फैंस देखेंगे डांस; फर्क नहीं पड़ता शो में और कौन हैं


जयपुरएक घंटा पहलेलेखक: मनीष व्यास

कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रिएलिटी शो ‘BIGBOSS-16’ आज रात से शुरू हो जाएगा। एक बार फिर सलमान खान इस शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

इस शो में कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज को 3 महीने तक एक ही घर में बंद रहना होता है, जहां सरवाइव करने के लिए उन्हें कई तरह के टास्क करने होते हैं। कई मुद्दों पर होने वाले लड़ाई-झगड़े और विवाद शो की यूएसपी होते हैं।

इस बार बिग बॉस के घर में राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता की तस्लीमा उर्फ गौरी नागौरी (24) भी होंगी। गौरी नागौरी को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में इंडियन शकीरा के नाम से जाना जाता हैं। गौरी के डांस को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

शो में पहुंचने से पहले गौरी ने अफेयर, डांस, सलमान खान से पहली मुलाकात सहित कई मुद्‌दों पर दैनिक भास्कर से बात की।

पढ़िए पूरा इंटरव्यू

भास्कर : बिग बॉस में चर्चित और विवादित हस्तियां पहुंचती हैं। उनके बीच घर में रहने को लेकर क्या तैयारियां हैं?

नागौरी : आने दो, जो आ रहा है। क्या फर्क पड़ता है, हम भी जा रहे हैं। अपने अंदर सब सेलिब्रेटी है। पता नहीं कौन-कौन आने वाला है, अभी इसका कोई आइडिया नहीं है। अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा। ये चीज सोच कर जाएंगे तो शायद हम शो में जा ही न पाए। अब जो होगा वो होगा, हमें बस अपना बेस्ट देना है और दूसरों के बारे में सोचना नहीं है।

डांसर गौरी नागौरी कहती हैं कि गौरी वल्गर और बोल्ड डांस करती है, उन सभी को जवाब है कि वो ऐसा डांस देखते ही क्यों हैं? अगर आप देखते हैं तो इसमें क्या गलत है?

डांसर गौरी नागौरी कहती हैं कि गौरी वल्गर और बोल्ड डांस करती है, उन सभी को जवाब है कि वो ऐसा डांस देखते ही क्यों हैं? अगर आप देखते हैं तो इसमें क्या गलत है?

भास्कर : बिग बॉस के घर में अफेयर्स को लेकर हमेशा बातें होती हैं, कई तो बाहर कपल बनकर भी आए हैं, आप क्या सोचती हैं?

नागौरी : नहीं, नहीं मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। शो में सिंगल ही जाऊंगी और शायद सिंगल ही बाहर आऊंगी। मैं अफेयर या शादी जैसा करने वाली नहीं। बाकी अब तक जो मैं करती आई हूं, वहीं बोल्ड और बिंदास अंदाज मेरा बिग बॉस के घर में भी दिखेगा।

भास्कर : बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से मिलने से पहले क्या तैयारियां की हैं?

नागौरी : सबसे पहले तो उन्हें जाकर सलाम करूंगी और उनको देखूंगी, तब पता नहीं मेरे क्या रिएक्शंस बाहर आएंगे। वो मेरे फेवरेट हैं और काफी टाइम से मेरा और मेरी सिस्टर का एक सपना भी था। वो सपना भी उन्हें बताने वाली हूं। क्या पता ये सपना अब पूरा हो जाए।

भास्कर : अपने अर्ली डेज और इस पूरी जर्नी को लेकर क्या सोचती हैं?

नागौरी : शुरुआत कठिन थी। बिलकुल जीरो से स्टार्ट किया था। उम्र बहुत कम थी और ज्यादा जानकारी भी नहीं थी। जब सिक्स क्लास में थी, तब से डांस शुरू कर दिया था। डांस का भूत शुरू से ही सिर पर सवार रहता था। ज्यादा पढ़ भी नहीं पाई। 400 रुपए में दिन और रात डांस करना पड़ता था। वैसे मुझे डांस को लेकर कभी पैसों का लालच नहीं रहा।

एक बार धार्मिक प्रोग्राम में अपने बोल्ड डांस को गौरी ने नटराज भगवान की आराधना बताया था। ट्रोल होने पर बोली थी कि हैरानी है कि आर्टिस्ट के आर्ट परफॉर्मेंस में लोग अश्लीलता कैसे ढूंढ लेते हैं ?

एक बार धार्मिक प्रोग्राम में अपने बोल्ड डांस को गौरी ने नटराज भगवान की आराधना बताया था। ट्रोल होने पर बोली थी कि हैरानी है कि आर्टिस्ट के आर्ट परफॉर्मेंस में लोग अश्लीलता कैसे ढूंढ लेते हैं ?

भास्कर : आपके डांस को लेकर घरवालों और रिश्तेदारों का कैसा रवैया था?

नागौरी : सब बोलते थे, इसकी क्या एनर्जी है ? ये लड़की थकती नहीं है। मुस्लिम कम्युनिटी से होने के चलते डांस को लेकर शुरुआत से ही फैमिली में बवाल होते थे। पापा की मौत के बाद कम्युनिटी का बवाल ज्यादा बढ़ गया। चाचा और रिश्तेदार भी बात-बात पर परेशान करते थे। इसी वजह से डिप्रेशन में भी चली गई थी। अम्मी की हालत भी खराब रहती थी। ऐसे हालात में फिर मैंने सबकी बात मानते हुए करीब डेढ़ साल तक डांस छोड़ दिया था।

भास्कर : आप 24 साल की हो गई हैं, ऐसे में शादी का क्या प्लान है?

नागौरी : अभी कोई प्लान नहीं है। अब तो बिग बॉस में जा रही हूं। शादी करने का तो कोई सोच ही नहीं रखा है।

भास्कर : नार्थ इंडिया को पागल करने वाली गौरी नागौरी अब बिग बॉस के शो में दर्शकों को कैसे एंटरटेन करने वाली है?

नागौरी : मॉर्निंग में तो आप सबको मेरा डांस देखने को मिलने वाला ही है। बाकी तो शो में एक चुलबुली सी लड़की हर समय उछल कूद करते हुए दिखने वाली है।

भास्कर : बिग बॉस के घर में जाने के बाद गौरी सबसे ज्यादा किसे याद करेगी?

नागौरी : फैंस से लेकर अपनी टीम, कलीग और फ्रेंड सन्नी चौधरी के साथ-साथ अम्मी और सिस्टर को बहुत मिस करूंगी। इनके साथ में हमेशा मस्त रहती हूं। अम्मी और सिस्टर हमेशा साथ रहती नहीं हैं। ऐसे में सन्नी हमेशा साथ होते हैं तो उनको भी बहुत मिस करूंगी। अब तक की मेरी लाइफ गाड़ियों और आउटडोर लोकेशंस पर घूमने-फिरने और मस्ती में गुजरी है तो इसे बेशक मिस करूंगी। वहां तो अब एक घर में आराम से रहना पड़ेगा। बाहर जाना नहीं मिलेगा। अब बिग बॉस के घर में जाएंगे तो देखते हैं कैसे क्या होता है ?

प्रोमो में मोगैंबो लुक में दिखे थे सलमान

मेकर्स ने बिग बॉस सीजन-16 का 11 सितम्बर को प्रोमो रिलीज किया था। इस प्रोमों में सलमान खान मोगैंबो के अवतार में नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो काफी सुर्खियों में रहा।

इस प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान के हाथ में छड़ी होती है, वहीं दूसरे एक्टर हाथ की उंगलियों से ग्लोब घूमा रहे हैं। प्रोमो में सलमान आगे कहते हैं- ‘अब मोगैंबो खुश नहीं होगा, क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। सीजन में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगा।’

सलमान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच शो की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

सलमान संग गौरी का मस्ती भरा प्रोमो वीडियो हुआ जारी
​​​​​शुक्रवार शाम में शो मेकर्स द्वारा होस्ट सलमान खान और गौरी नागौरी के डांस का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान और गौरी एक साथ गौरी के सुपरहिट डांस सॉन्ग ‘गौरी नाचे नागौरी नाचे’ पर थिरकते हुए दिख रहे है।

इतना ही नहीं सलमान गौरी को कहते है, आप मुझे बहुत अच्छी लग रही है। इस पर गौरी उन्हें मारवाड़ी में कहती है, में थाने गणी फूटरी लाग री हूं। इस पर दोनों हंस पड़ते हैं। बिग बॉस सीजन 16 के ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ के नाम से रिलीज हुए इस प्रोमो वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

BTS वीडियो में खंडहर जैसे सेट पर दिखे थे सलमान

11 सितंबर को आए शो के प्रोमो वीडियो के बाद मेकर्स ने BTS वीडियो भी शेयर किया था। इन वीडियो में सलमान खान खड़े-खड़े पलट जाते हैं। वहीं वहां रूम में एक घोड़ा भी नजर आता है। प्रोमो और BTS में आसपास की लोकेशन भी किसी खंडहर जैसी दिखी थी। ये सीन्स देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हुए थे। बिहाइंड द सीन वीडियो में दिखाया गया था कि प्रोमो को आखिर किस तरह से शूट किया गया।

ये भी पढ़ें…

सलमान खान के शो में दिख सकती हैं ‘इंडियन शकीरा’:बिग बॉस के लिए किया अप्रोच, कभी डांस करता देख माता-पिता ने 12 दिन बंद रखा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *