[ad_1]
Mahesh Bhatt Birthday: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) आज यानि 20 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैमिली एंड फ्रेंड्स फिल्ममेकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महेश भट्ट फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम है, जो हमेशा विवादों के घेरे में रहे हैं। आइए आज आपको बताते है उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ सुने-अनसुने किस्से कहानियां…..
महज 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखते थे महेश भट्ट
महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। महेश भट्ट ने अपनी स्कूली पढ़ाई डॉन बोस्को हाई स्कूल, माटुंगा से पूरी की थी। फिल्ममेकर ने महज 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लिखना शुरू कर दिया था। यही समय था जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे, उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे।
महेश भट्ट ने टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया
महेश ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में आई डॉक्यूमेंट्री ‘संकट’ से की थी। इसके अलावा फिल्म ‘कब्जा’ से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया था। वहीं 26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक फिल्म ‘मंजिलें और भी हैं’ को भी डायरेक्ट किया। इसके बाद उन्होंने ‘लहू के दो रंग’, ‘अर्थ’, ‘सारांश’, ‘नाम’, ‘डैडी’, ‘आशिकी’, ‘दिल है के मानता नहीं’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया। महेश भट्ट ने टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है, जिनमें ‘स्वाभिमान’, ‘कभी कभी’ और ‘नामकरण’ जैसे कई पॉपुलर शोज शामिल हैं।
किरण भट्ट को छोड़ परवीन बॉबी संग लिव इन में रहे निर्देशक
आगे बता दें कि कॉलेज के दिनों में महेश भट्ट को लोरिएन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हो गया। लोरिएन ने शादी के बाद अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट लोरिएन उर्फ किरण भट्ट के ही बच्चे हैं। जब महेश और किरण की शादी हुई, उसके बाद से ही महेश और एक्ट्रेस परवीन बाबी के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थीं। यही वजह है कि दोनों की महेश भट्ट परवीन बॉबी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। मगर अपने आखिरी समय में परवीन बॉबी काफी अकेली थीं, क्योंकि वो सित्जोफ्रेनिया नाम की खतरनाक मानसिक बीमारी से जूझ रही थी, जिसके कारण उनको लगता था कि हर इंसान उनका दुश्मन है और उनको मारना चाहता है।
महेश की जिंदगी में आईं सोनी राजदान
ये एक ऐसा दौर था जब महेश भट्ट के किरण से रिश्ते खराब हो चुके थे और परवीन की दिमागी हालत ने महेश को उनसे भी दूर कर दिया था। इन दिनों सभी रिश्तों में घुली कड़वाहट के बीच महेश की जिंदगी में सोनी राजदान के नाम की बहार प्यार बनके आई। इस दौरान महेश ने किरण से ऑफिशियली तलाक नहीं लिया था, लेकिन सोनी से शादी कर ली। इतना ही नहीं इस शादी को करने के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल किया था। महेश और सोनी राजदान की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं।
लिप लॉक फोटोशूट के चलते विवादों से घिरे महेश
निर्माता की लाइफ का सबसे बड़ा विवाद उनकी बेटी पूजा भट्ट को लेकर रहा। दरअसल महेश और पूजा ने एक मैगजीन के लिए ऐसा फोटोशूट कराया था, जिसमें दोनों को लिप लॉक करते हुए देखा गया था। इस सारे मामले पर महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता’। हालांकि, बाद में उन्होनें इस बात पर अपनी सफाई पेश की थी और बताया था कि इस फोटोशूट के बाद उन पर जो आरोप लगे थे, उससे वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और इसी वजह से उन्होंने पूजा के साथ शादी करने जैसा स्टेटमेंट दिया था।
जिया खान और रिया चक्रवर्ती से भी जुड़ा नाम
आखिर में बता दें कि महेश का नाम सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था। इतना ही नहीं इस दौरान निर्माता-निर्देशक के साथ जिया खान और रिया की तस्वीरें और वीडियोज से भी पूरी इंडस्ट्री में जैसे तहलका मच गया था।
Related
[ad_2]
Source link