divya.parashar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 5, 2022, 6:02 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने मुंबई में 176 साल पुराने मिल में रिसेप्शन पार्टी दी। इसमें कई नामी हस्तियां पहुंची। इस दौरान विक्की कौशल भी नजर आए। आपको बता दें की इस वक्त बी-टाउन में ऋचा चड्ढा और अली फजल ही चर्चा में बने हुए हैं। इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने संगीत, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद मुंबई में दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों को तगड़ी पार्टी दी।