2023 में धूम मचाएंगी ये शानदार SUV गाड़ियां, भारतीय बाजार में इन्हें ताबड़तोड़ लॉन्च करने की है तैयारी


लॉन्च के बाद से ही महिंद्रा थार को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। थार को ताकतवर गाड़ी माना जाता है। एक बार फिर से थार को महिंद्रा की ओर से नए वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है। माना जा रहा है कि महिंद्रा थार 5 डोर वैरीअंट पर काम कर रही है।

हाल के दिनों में देखे तो भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की मांग बढ़ी है। वर्तमान में देखे तो कई एसयूवी गाड़ियां भारतीय बाजार में धूम भी मचा रही हैं। भारत में बढ़ती SUV गाड़ियों की डिमांड को देखते हुए कंपनियों ने भी यहां कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 2023 में कौन-कौन सी एसयूवी कार भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: Mangaluru Blast Case | आतंकी हमला करने जा रहा था आतंकी! अचानक ऑटोरिक्शा में ही फटा बम, मंगलुरु विस्फोट मामले में कई संदिग्ध हिरासत में

फॉर्च्यूनर एडवांस

टोयोटा अपनी सबसे ताकतवर SUV फॉर्च्यूनर को नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में 2023 में लॉन्च करने जा रही है। टोयोटा फॉर्च्यूनर को रीडिजाइन करने के बाद लॉन्च करेगी। इस एसयूवी में कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

महिंद्रा थार

लॉन्च के बाद से ही महिंद्रा थार को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। थार को ताकतवर गाड़ी माना जाता है। एक बार फिर से थार को महिंद्रा की ओर से नए वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है। माना जा रहा है कि महिंद्रा थार 5 डोर वैरीअंट पर काम कर रही है। स्कॉर्पियो एन के हीं तर्ज पर इसे मोडिफाइड वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। 

बोलेरो नियो

महिंद्रा की एक और एसयूवी भारतीय बाजार में जबरदस्त तरीके से बिकती है। माना जा रहा है कि टीयूवी 300 एक अलग अंदाज में महिंद्रा पेश करने की तैयारी में है। इसे बोलेरो नियो प्लस का नाम दिया जाएगा। इसमें कई नए फीचर्स ऐड किए गए हैं। 

फोर्स गुरखा 5 डोर

फोर्स की ओर से गुरखा 5 डोर पर लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस गाड़ी में कई विकल्प देखने को मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी को 13 सीटर, 7 सीटर और 9 सीटर के विकल्प के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। 

मारुति सुजुकी जिम्नी

भारतीय बाजारों में कार के मामले में मारुति सुजुकी का अपना दबदबा है। मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर ग्लोबल मार्केट में एक ब्लॉकबस्टर एसयूवी साबित हुई थी। इसके बाद भारत में भी इसे पेश करने की तैयारी में है। जिम्मी को 5 और 7 सीटों के विकल्प के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। मारुति सुज़ुकी की ओर से इसमें पावरफुल इंजन देने की तैयारी है। 

महिंद्रा एक्सयूवी 800 इलेक्ट्रॉनिक्स

महिंद्रा एक्सयूवी 400 लॉन्च कर रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि अब महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 800 भी अगले साल लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रॉनिक वैरीअंट होगा। इस गाड़ी को 400 से 500 किलोमीटर के ड्राइविंग रेंज के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो की है बंपर डिमांड, एक लाख से ज्यादा लोग गाड़ी की डिलीवरी का कर रहे इंतजार

टाटा सफारी फेसलिफ्ट

एक वक्त था जब टाटा सफारी का भारतीय बाजारों में दबदबा देखने को मिलता था। आज भी टाटा सफारी का क्रेज भारतीय बाजार में देखने को मिलता है। जानकारी के मुताबिक टाटा एक बार फिर से कुछ नए फीचर्स के साथ सफारी को भारतीय बाजारों में पेश कर सकती है। हालांकि, इसके बारे में अब तक कहां तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *