23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वेब सीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज के साथ सोनाक्षी सिंहा OTT पर डेब्यू करने जा रही हैं। दहाड़ एक सस्पेंस- क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज में सोनाक्षी एक दबंग और स्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं।
वहीं, नेटफ्लिक्स की सीरीज डार्लिंग्स में आलिया भट्ट और शेफाली शाह के साथ काम कर चुके विजय वर्मा सीरियल किलर की भूमिका में नजर आएंगे।
एक बार फिर विलेन के रोल में दिखेंगे विजय वर्मा
ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें खुद अपनी जान लेने को मजबूर करते हैं। इस वजह से ये लड़कियां एक के बाद एक जहर खाकर सुसाइड कर लेती हैं। सीरीज में सोनाक्षी इसी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती दिखेंगी। उनकी लैंग्वेज में कई जगह हरयाणवी टोन का टच भी है।
12 मई को अमेजन प्राइम पर आएगी सीरीज
ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि पुलिस ऑफिसर की वर्दी में होने के बावजूद सोनाक्षी सिंहा के साथ भी कुछ लोग छेड़खानी कर रहे हैं। सोनाक्षी सिंहा के अलावा सीरीज में गुलशन देवैया भी नजर आएंगे। सीरीज में 8 एपिसोड होंगे। फरहान अख्तर ने सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दहाड़ अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई को रिलीज होगी।
सीरीज को रीमा कटगी और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है। जबकि, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी सीरीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।