विजय देवरकोंड का 100 फैंस को धमाकेदार सरप्राइज, देखिए VIDEO

[ad_1]

Vijay Devarakonda- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Vijay Devarakonda

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा हर साल संता बनकर अपने फैंस को एक प्यार सा सरप्राइज देते हैं और खुशियां बांटते हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने इस वादे को पूरा करते हुए अपने फैंस को खास क्रिसमस गिफ्ट दिया जिसके चलते उनके 100 लकी फैंस के लिए उन्होंने मनाली ट्रिप पर भेजा था। अब इस ट्रिप का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  

‘देवरा सेंटा’ के फैंस ने की मस्ती  

विजय देवरकोंडा ने इस साल अपनी ‘देवरा सेंटा’ नाम से घोषणा की थी कि 100 लकी फैंस को उनकी तरफ से पूरी तरह से फ्री मनाली ट्रिप पर भेजा जाएगा और अब उन्होंने इस ट्रिप की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की हैं। इस वीडियो के अनुसार फैंस ने निश्चित ही देश के विभिन्न हिस्सों से आने के बावजूद इस ट्रिप को खुलकर एंजॉय किया और एक दूसरे के साथ अच्छे से बॉन्ड किया और ये कुछ ऐसा जिसे विजय देवरकोंडा ने महसूस किया। देखिए ये वीडियो…

ट्रिप पर खुद पहुंचे विजय 

इस ड्रीम वैकेशन पर फैंस को ले जाने से पहले विजय ने उनके साथ वीडियो कॉल पर बात की, कि कैसे वह फैंस को एक मौका देना चाहते हैं और उन्हें ऐसा अनुभव देना चाहते हैं जो उनके पास कभी नहीं था। इसके बाद फैंस ने मनाली के लिए उड़ान भरी और इस दौरान लग्जरी विला में उनकी हॉस्पिटैलिटी से लेकर हर चीज का खास ध्यान रखा गया, जिसमें कुछ एडवेंचरस स्पोर्ट भी शामिल थे, जो खुद विजय देवरकोंडा ने उनके लिए प्लान किए थे। यही नहीं इस उत्साह को और भी बढ़ाने के लिए विजय भी मनाली पहुंच गए अपने लकी फैंस को सरप्राइज करने और उनकी मनाली ट्रिप को हमेशा हमेशा के लिए यादगार बनाने जो सभी के लिए एक इमोशनल पल भी साबित हुआ।

अक्षय कुमार का ‘कबुलनामा’, क्या उनके पास इसके सिवा कोई चारा नहीं बचा था?

इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा, मनाली में देवरकोंडा के फैंस की मेजबानी करने वाले स्टेविस्टा को धन्यवाद देते हुए, अभिनेता ने कहा, “मेरे 100 फैंस और मेरी मेजबानी करने के लिए स्टेविस्टा का विशेष धन्यवाद, उनके शानदार विला में हमारे स्टे के हर पहलू को सुनिश्चित करना यादगार था।  स्टेविस्टा टीम द्वारा दी जाने वाली सर्विस, फूड और एक्सपीरियंस सब कुछ बहुत शानदार और विचारशील था।”

अरबाज खान ने क्यों कहा शाहरुख खान को बेकार होस्ट, लगाया फेक होने का आरोप?

31 की उम्र में हुआ इस फिल्ममेकर का निधन, जल्द ही रिलीज होने वाली है पहली फिल्म

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *