‘रूस ने UN चार्टर के मूल सिद्धांतों का किया उल्लंघन’, संयुक्त राष्ट्र में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन


Joe Biden

ANI

बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रमुख सदस्य ने अपने पड़ोसी पर आक्रमण किया, एक संप्रभु राज्य को मानचित्र से मिटाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि रूस ने बेशर्मी से संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान यूक्रेन मामले को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से रूस पर हमला बोला। साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र पर भी सवाल खड़े किए। अपने संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि यह युद्ध यूक्रेन के एक राज्य के रूप में अस्तित्व के अधिकार को खत्म करने के बारे में है। आप जो भी हैं, जहां भी रहते हैं, जो कुछ भी आप मानते हैं – वह आपके खून को ठंडा कर देगा। इसलिए महासभा में 141 राष्ट्र एक साथ आए और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की निंदा करें। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन ने 3 लाख सैनिकों को जंग के लिए तैयार होने के दिए ऑर्डर, कहा- हल्के में ना लें, खतरा मंडराया तो एटमी हमला भी कर सकते हैं

बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रमुख सदस्य ने अपने पड़ोसी पर आक्रमण किया, एक संप्रभु राज्य को मानचित्र से मिटाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि रूस ने बेशर्मी से संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, राष्ट्रपति पुतिन ने अप्रसार व्यवस्था की जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह होकर यूरोप के खिलाफ परमाणु धमकियां दीं। रूस लड़ाई में शामिल होने के लिए और सैनिकों को बुला रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने की कोशिश के लिए क्रेमलिन एक दिखावटी जनमत संग्रह आयोजित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ, समरकंद के हिंद संदेश को बताया पूरी तरह सही

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी की तरह, संयुक्त राज्य अमेरिका चाहता है कि यह युद्ध उचित शर्तों पर समाप्त हो – जिन शर्तों पर हम सभी ने हस्ताक्षर किए हैं, कि आप किसी देश के क्षेत्र को बलपूर्वक जब्त नहीं कर सकते। इसके रास्ते में एकमात्र देश रूस है। बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र में साफ तौर पर कहा कि रूस ने यूक्रेन में ‘‘क्रूर और अनावश्यक युद्ध’ छेड़ कर विश्व संगठन के चार्टर की मूल भावना का निर्लज्जता से उल्लंघन किया है।

अन्य न्यूज़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *