मारुति ने वापस बुलाई 9,925 कारें: 3 अगस्त से 1 सितंबर के बीच हुई थी मैन्युफैक्चरिंग, रियर ब्रेक असेंबली पिन में डिफेक्ट

[ad_1]

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने तीन मॉडलों वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस की 9,925 यूनिट वापस बुला रही है। इसका कारण रियर ब्रेक असेंबली पिन में गड़बड़ी है। इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग 3 अगस्त से 1 सितंबर 2022 के बीच की गई थी। रिप्लेसमेंट के लिए पार्ट की व्यवस्था की जा रही है और ऑथोराइज्ड वर्कशॉप ग्राहकों से इसके लिए संपर्क करेंगे।

परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर
मारुति ने BSE फाइलिंग में कहा ‘रियर ब्रेक असेंबली पिन में डिफेक्ट हो सकता है, जो टूट भी सकता है और एक अजीबोगरीब शोर पैदा कर सकता है। लंबे समय में ब्रेक परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है। ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और एहतियात के तौर पर जांच के लिए संदिग्ध वाहनों को वापस बुलाने और खराब पुर्जे बदलने का फैसला किया है।’

पिछले साल 1,81,754 कारों को रिकॉल किया था
पिछले साल भी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में बिकने वाली 1,81,754 कारों को रिकॉल किया था। इन कारों का प्रोडक्शन 4 मई 2018 से 27 अक्टूबर 2020 के बीच किया गया था। कंपनी का कहना है कि इन कारों के सेफ्टी फीचर्स में कुछ खराबी हो सकती है। इस लिस्ट में सियाज, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेजा, 7 सीटर अर्टिगा और XL6 शामिल थी।

देश में गाड़ी रिकॉल के बड़े मामले

  • 1. बलेनो और वैगनआर रिकॉल: जुलाई 2020 में मारुति ने वैगनआर और बलेनो की 1,34,885 यूनिट्स को रिकॉल किया था। इन मॉडल को 15 नवंबर, 2018 से 15 अक्टूबर, 2019 के बीच तैयार किया गया था। कंपनी ने फ्यूल पंप में खराबी के चलते गाड़ियों को रिकॉल किया था।
  • 2. मारुति ईको रिकॉल: नवंबर 2020 में कंपनी ने ईको की 40,453 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने गाड़ी के हेडलैम्प पर मिसिंग स्टैंडर्ड सिंबल की वजह से ये फैसला लिया था। इस रिकॉल में 4 नवंबर, 2019 से 25 फरवरी, 2020 के बीच मैन्युफैक्चर की गई ईको शामिल थीं।
  • 3. महिंद्रा पिकअप रिकॉल: 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कॉमर्शियल पिकअप व्हीकल की 29,878 यूनिट्स को रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि जनवरी 2020 से फरवरी 2021 के बीच मैन्युफैक्चर होने वाले कुछ पिकअप व्हीकल में एक फ्ल्यूड पाइप का रिप्लेसमेंट किया जाना है।
  • 4. महिंद्रा थार रिकॉल: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ऑफरोड SUV थार के डीजल वैरिएंट की 1577 यूनिट्स को फरवरी 2021 में रिकॉल किया था। कंपनी ने कहा था कि प्लांट की मशीन में गड़बड़ी के चलते ये पुर्जे खराब लग गए। सभी यूनिट का प्रोडक्शन 7 सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच में किया गया था।
  • 5. रॉयल एनफील्ड रिकॉल: मई 2021 में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते रॉयल एनफील्ड ने बुलेट 350, क्लासिक 350 और मीटिअर 350 की 2,36,966 यूनिट्स को वापस मंगाया था। इन सभी की मैन्युफैक्चरिंग दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच की गई थी।

चार गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा
मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषिए किए। स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) चार गुना से ज्यादा बढ़कर 2,062 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 46% बढ़कर 29,931 करोड़ रुपए हो गया, जबकि तिमाही के लिए सेल्स वॉल्यूम पिछले वर्ष की तुलना में 36% बढ़कर 517,395 यूनिट रहा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *