भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के घर फिर गूंजेगी किलकारी: 51 साल की उम्र में तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया गोदभराई का वीडियो


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुरी स्टार और भाजपा पॉलिटिशियन मनोज तिवारी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी सुरभि गोदभराई का वीडियो शेयर करते हुए मनोज ने गुड न्यूज की अनाउंसमेंट की है। खबर के बाद से ही मनोज के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 1 मिनट के इस वीडियो में मनोज अपनी पत्नी सुरभि और दूसरी बेटी सान्विका के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मनोज जहां क्रीम कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं, वहीं सुरभि ने रेड का लंहगा पहना है। गोदभराई की रस्म के दौरान सुरभि परिवार वालों से आशीर्वाद ले रहीं, वहीं मनोज बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनोज और सुरभि का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

मनोज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

21 नवंबर को मनोज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं बस महसूस कर सकते हैं।’ मनोज के इस वीडियो पर भोजपुरी इंडस्ट्री समेत कई पॉलिटिशियन्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कमेंट में लिखा- ‘ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें।’ वहीं सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा- ‘बधाई हो’। भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने लिखा- ‘बधाई हो आप सब हमेशा ऐसी ही खुश रहें।’

मनोज की दूसरी पत्नी हैं सुरभि

बता दें कि सुरभि मनोज की दूसरी पत्नी है। एक्टर ने इससे पहले साल 1999 में रानी तिवारी से रई थी, लेकिन साल 2012 में उनका तलाक हो गया। रानी से मनोज को एक बेटी है, जिनका नाम रीति तिवारी है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान मनोज ने सुरभि से दूसरी शादी की। सुरभि और मनोज की एक बेटी है, जिसका नाम सान्विका है। रीति अपनी मां रानी के साथ मुंबई में रहती हैं, वहीं मनोज अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में रहते हैं। कुछ समय पहले ईटाइम्स से बातचीत के दौरान मनोज ने कहा- ‘रीति अपनी दूसरी मां सुरभि के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। इतना ही नहीं रिति ने ही मेरी और सुरभी की पहली बेटी का नाम रखा रखा था। मेरे, रीति और रानी के बीच कोई कड़वाहट नहीं है।’ हालांकि, वीडियो में कहीं भी रानी और रीति नहीं नजर आ रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *