बच्‍चों को जरूर बताएं इंडियन आर्मी के बारे में ये जरूरी बातें, सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा

[ad_1]

​भारतीय सेना

इंडियन आर्म्ड फोर्स में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना शामिल है। भारतीय सेना जिसे इंडियन आर्मी कहा जाता है, जो भूमि आधारित शाखा है, भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा घटक है।

फोटो साभार : pexels

​सर्वोच्च कमांडर

भारत में आर्मी फोर्स के सर्वोच्च कमांडर भारत के राष्ट्रपति होते हैं। जिसके अंतर्गत वर्दीधारी भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना शामिल हैं।

फोटो साभार : pexels

​थीम ऑफ द ईयर

“इन स्ट्राइड विद द फ्यूचर” भारतीय सेना की इस साल की थीम है। भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर वारफेयर, रोबोटिक्स और एयरोस्पेस जैसे आधुनिक उपकरणों के साथ देश की रक्षा के लिए तैयार है।

भारतीय सेना में 53 छावनियां हैं। ये छावनियां सशस्त्र बलों के उपयोग और आवास के लिए हैं। ये छावनियां कार्यकारी आदेश के तहत स्थापित किए गए हैं।

फोटो साभार : pexels

​सियाचिन ग्लेशियर

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सियाचिन ग्लेशियर महत्वपूर्ण है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -60 डिग्री सेंटीग्रेड तक चला जाता है। साथ ही तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है। सियाचिन ग्लेशियर नेशनल सिक्योरिटी के लिए खास महत्व रखता है।

फोटो साभार : pexels

​चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ

इंडियन आर्मी के सर्वोच्च पद के अधिकारी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ होते है। ये ऑपरेशनल फंक्शन ऑफ कमांड के इंचार्ज होते हैं। यह रक्षा मंत्री के प्रमुख सलाहकार भी होते हैं। वर्तमान में जनरल मनोज पांडे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ है।

फोटो साभार : pexels

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *