बच्चों की क्रिसमस पार्टी में सर्व करें ये चीजें


पार्टी में हर कोई मस्ती कर रहा होता है। ऐसे में बच्चों को बार-बार सर्व करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप मिनी केक को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाएं। साइज में छोटे होने के कारण बच्चे एक-एक पीस आसानी से ले पाएंगे।

क्रिसमस बस आने को ही है। क्रिसमस का मौका हो और बच्चों की पार्टी आर्गेनाइज ना की जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, क्रिसमस पर बच्चे बेहद ही उत्साहित होते हैं और सांता क्लॉज बनना काफी पसंद करते हैं। घर-घर में क्रिसमस पार्टी आर्गेनाइज की जाती है। लेकिन पार्टी में क्या सर्व किया जाए, इसे लेकर अक्सर मन में असमंजस रहता है। हो सकता है कि इस बार आप भी बच्चों की क्रिसमस पार्टीज में कुछ अलग सर्व करने का मन बना रही हों, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही आइटम्स के आइडियाज बता रहे हैं-

पार्टी मेन्यू में शामिल करें मिनी केक 

पार्टी में हर कोई मस्ती कर रहा होता है। ऐसे में बच्चों को बार-बार सर्व करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप मिनी केक को अपनी पार्टी का हिस्सा बनाएं। साइज में छोटे होने के कारण बच्चे एक-एक पीस आसानी से ले पाएंगे। बच्चों की पार्टी में बिग साइज केक के स्थान पर मिनी केक को सर्व करना यकीनन काफी अच्छा विचार है। यह केक ना केवल देखने में काफी अच्छे लगते हैं और इनका टेस्ट डिलिशियस होता है। यहां तक कि आप इसमें कई वैरायटीज भी रख सकती हैं।

पार्टी मेन्यू में शामिल करें कपकेक 

कपकेक तो लगभग हर बच्चे को पसंद होता है। इसलिए बच्चों  की क्रिसमस पार्टी में कपकेक सर्व करके आप उन्हें बेहद खुश है। यह एक मिनी ट्रीट है, जिसे आप क्रिसमस डे पार्टी के लिए रख सकते हैं। आप कपकेक में कई तरह के टेस्ट व फ्लेवर को शामिल कर सकते हैं और इस तरह अपने क्रिसमस पार्टी मेन्यू में अधिक वैरायटी ला सकते हैं।

पार्टी मेन्यू में शामिल करें केक पॉप्स 

जब बच्चों की पार्टी हो और उसमें कुछ यूनिक ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो ऐसे में एक यूनिक फूड आइटम को पार्टी का हिस्सा बनाने के लिए आप केक पॉप्स को सर्व करें। केक पॉप्स वास्तव में केक पीस ही होते हैं, जिन्हें लॉलीपॉप के रूप में सर्व किया जाता है। यकीन मानिए, केक पॉप्स आपकी क्रिसमस पार्टी मेन्यू को और भी खास बनाने में मदद करेंगे। साथ ही साथ आपका यह आइडिया बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद ही पसंद आएगा।

– मिताली जैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *