21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
क्या हो रहा है वायरल : अरुणाचल के तवांग में चीनी सैनिकों से झड़प के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के जवान चीन के आर्मी व्हीकल को खदेड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक चीनी सैनिक को जमीन पर गिराकर पकड़ा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही में तवांग में हुई झड़प का है।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें – 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो लद्दाख टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला।
- चैनल के मुताबिक, 2020 का ये वीडियो लद्दाख के पैंगोंग झील पर हुई भारतीय सेना और चीनी सैनिक के बीच झड़प का है।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि ये वीडियो भी चैनल पर 2 साल पहले अपलोड हुआ था।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो अरुणाचल में हाल में हुई दोनों देशों की सेना के बीच झड़प का नही बल्कि 2 साल पहले लद्दाख के पैंगोंग झील पर हुई झड़प का है।
अरुणाचल में हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए चीनी सैनिक? जानिए इस वायरल VIDEO का सच
क्या हो रहा है वायरल : अरुणाचल में पिछले दिनों भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। अब चीन के घायल सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि चीन का एक सैनिक गंभीर रूप से घायल है और उसके सिर से खून बह रहा है।
खून से लथपथ चीनी सैनिक के सिर पर उसके साथी सफेद कपड़ा बांध रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अरुणाचल में हुए भारत और चीन के सैनिकों की झड़प का है। इस दौरान चीनी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वीडियो का सच जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…