6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर पति-पत्नी और वो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। हरकतों से खफा पत्नी ने पति की कॉलर पकड़कर हंगामा कर दिया। इस दौरान पति और प्रेमिका महिला के सामने गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष है, जिसे उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़े। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें – 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें इस मामले से जुड़ी खबर दैनिक भास्कर के यूपी ग्रुप पर मिली।
20 सितंबर 2022 को दैनिक भास्कर के यूपी ग्रुप पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट।
- आगरा में 20 सितंबर की देर रात पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। दरअसल, आगरा-दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दिल्ली गेट के एक होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा था।
- इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। इसके बाद पत्नी अपने बेटे-बेटी और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंच गई। होटल के कमरे में दोनों को देखकर पत्नी नीलम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सैंडल उतार कर पति और प्रेमिका की जमकर पिटाई की।
- आरोपी पति दिनेश गोपाल की कार पर आगरा छावनी विधानसभा से आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष होने की बात लिखी थी। इस पर पत्नी नीलम ने बताया कि यह किसी पार्टी का अध्यक्ष नहीं है और गाड़ी पर फर्जी लिखवाया हुआ है।
- इस मामले में आम आदमी पार्टी के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस नाम के किसी व्यक्ति के पार्टी में न होने और वर्तमान में छावनी विधानसभा की कार्यकारिणी गठित न होने की जानकारी दी।
- इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में दिख रहा शख्स दिनेश गोपाल आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष नहीं बल्कि एक अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज है।
खबरें और भी हैं…