प्रतिष्ठित जॉब को प्राथमिकता देती हैं महिलाएं: नए आइडिया को लेकर उत्साहित रहती हैं; पुरुष मशीनों के साथ काम चाहते हैं


पेरिस28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्टडी में पुष्टि हुई कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में लोगों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं। - Dainik Bhaskar

स्टडी में पुष्टि हुई कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में लोगों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं।

नौकरी में महिलाएं पुरुषों की तुलना में लोगों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं पुरुष उन नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं जिनमें लोगों की जगह चीजों के साथ काम करना हो। यह नतीजे 42 देशों के लोगों पर किए गए एक सर्वे में सामने आए हैं।

3 भागों में हुई रिसर्च
सेक्स रोल्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं उन जगहों पर काम करना चाहती हैं, जहां नए विचारों के साथ काम करना हो। वहीं पुरुष डेटा आधारित जॉब को तरजीह देते हैं। 1990 में रिसर्चर्स टेरेंस ट्रेसी और जेम्स राउंड ने जॉब में प्राथमिकताओं को समझने के लिए इन्हें 3 भाग में बांटा। इनमें पहला था लोगों के साथ काम करना या चीजों के साथ काम करना, दूसरा विचारों के साथ काम या डेटा के साथ काम और तीसरा प्रतिष्ठित पोस्ट पर काम करना या लेबर के तौर पर काम करना। रिसर्च के इस मॉडल को स्फेरिकल मॉडल कहा जाता है।

76 हजार लोगों को स्टडी में शामिल किया गया
मॉडल से पुष्टि हुई कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में लोगों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं पुरुष महिलाओं की तुलना में चीजों (जैसे, मशीन, उपकरण, वाहन) के साथ काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस रिसर्च की मदद से जॉब और खासकर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के क्षेत्र में जेंडर के आधार पर अंतर को समझने में भी मदद मिलती है। इस रिसर्च में उन देशों को शामिल किया गया जहां स्टडी के लिए कम से कम 30 पुरुष और महिलाओं का डेटा मौजूद हो। इस आधार पर 75,908 लोगों पर अध्ययन हुआ।

जेंडर असमानता वाले देशों में प्रतिष्ठित जॉब प्राथमिकता
8 देशों- कनाडा, चिली, फ्रांस, ग्रीस, मलेशिया, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर को छोड़कर सभी देशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने प्रतिष्ठित जॉब को प्राथमिकता दी। जिन देशों में ज्यादा लैंगिक असमानता थी, वहां लोगों बनाम चीजों के साथ काम करने में महिलाओं ने किसी एक को खासतौर पर प्राथमिकता नहीं दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *