पैरेंटिंग: बीमार होने पर बच्चे का शरीर इसके संकेत जरूर देता है


  • Hindi News
  • Happylife
  • When Sick, The Child May Not Be Able To Tell About The Disease, But His Body Definitely Gives Its Signals.

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीमार होने पर बच्चे का शरीर विभिन्न संकेतों के माध्यम से बीमारी के बारे में बताने का प्रयास करता है, लेकिन अधिकांश पेरेंट्स ही इन संकेतों को नजर अंदाज कर देते हैं। यही संकेत भविष्य में गंभीर बीमारी के रूप में सामने आते हैं। ये संकेत शारीरिक और व्यवहारिक दोनों हाे सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर छोटे बच्चों के नाखून या होंठों में नीलापन हृदय संबंधी जन्मजात समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे ही अगर 5 से 10 साल का बच्चा बिस्तर में पेशाब करता है तो यह किसी मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है।

दैनिक भास्कर के 12 जनवरी के अंक में बच्चों में बीमारी के शारीरिक संकेतों से जुड़ा लेख प्रकाशित किया गया था, जिस पर बड़ी संख्या में पाठकों ने प्रश्न पूछे, जिनके जवाब दे रही हैं भोपाल की चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौरी पंडित।

सवाल. पिछले एक साल से मेरा भतीजा जागने के बाद 10 से 15 सेकंड के लिए बेसुध हो जाता है। इसके बाद उसे बहुत थकावट होती है। यह किस तरह की समस्या है? जवाब. ये दिमाग से निकलने वाले दौरे हो सकते हैं। किसी पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें। सवाल. हथेली और पैर से पसीना निकलता है। आंख के ऊपर पलक में सूजन रहती है ये किस बीमारी के लक्षण हैं? जवाब. पसीना आना शरीर के लिए जरूरी है, जिसके द्वारा शरीर की गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। हथेली और पैर में पसीना किसी काम के बाद आता है या जरूरत से ज्यादा आता है यह महत्वपूर्ण है। सामान्य तापमान में भी पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी के कारण हो सकता है। इसके अलावा अधिक पसीना आने का एक कारण हाई बीपी और तनाव भी होता है।

सवाल. बच्चा 3 साल का है उसका वजन केवल 9 किलो है। हाइट भी सामान्य बच्चे से कम है। क्या करें?
जवाब. सबसे पहले बाल्य रोग विशेषज्ञ से मिलकर ग्रोथ मॉनिटरिंग तथा ग्रोथ चार्ट बनवाएं। इसके बाद प्रॉपर डाइट चार्ट बनवाकर उस हिसाब से डाइट शुरू करें। कई बार बच्चों का समय पूर्व जन्म होने या जन्म के समय वजन कम होने से भी वजन और विकास में असर पड़ता है।

सवाल. 9 साल का बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता है। कृपया इसका उपाय बताएं?
जवाब. बच्चे को यह समस्या अभी शुरू हुई है या शुरू से है। यदि हाल ही में शुरू हुई है तो यह डायबिटीज के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए खून तथा पेशाब की जांच कराएं। यदि बच्चा शुरू से ही बिस्तर गीला करता है तो कुछ नियमों को अपनाएं। जैसे- सोने से 2 घंटे पहले लिक्विड पदार्थ न दें। पेशाब कराकर ही सोने भेजें। एक बार सोने पर उसे जगाने की कोशिश न करें।

सवाल. बेटी की उम्र 15 वर्ष है। वह रात में साेते समय बहुत जोर से दांत किटकिटाती है। क्या यह कोई बीमारी है?
जवाब. नींद में दांत किटकिटाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अधिकांश मामलों में यह एक सामान्य प्रक्रिया है। एक कारण ऑब्स्ट्रेक्टिव स्लीप एप्निया हो सकता है। एक धारणा यह भी है कि इसका संबंध पेट के कीड़ों से हैं, लेकिन इसके पीछे कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

सवाल. 3 महीने के बच्चे का बॉडी मूवमेंट नहीं हो रहा है। क्या करें?
जवाब. तुरंत ही पीडियाट्रिक डॉक्टर या चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें।

सवाल. पांच साल का बच्चा तुतलाता है। इसे कैसे ठीक करें?
जवाब. ज्यादातर बच्चे बचपन में तुतलाते हैं पर बढ़े होने पर सही बोलने लगते हैं, लेकिन यदि 5 साल की उम्र में भी यह समस्या बनी हुई है तो पहले बच्चों के डॉक्टर को दिखाएं। इसके बाद स्पीच एक्सपर्ट से मिलें। इलाज जल्दी शुरू करने पर थेरेपी जल्दी असर करती है।

सवाल. 5 साल की बच्ची को टॉन्सिल, फ्लू और ब्रीदिंग प्रॉब्लम है। डॉक्टर इसका इलाज ऑपरेशन बता रहे हैं। क्या ऑपरेशन ही इसका एक मात्र उपाय है?
जवाब. खर्राटे के कारण यदि नींद बीच-बीच में टूट जाती है। बच्चों के विकास में यदि इसका असर पड़ रहा है और एक साल में यदि 2 से 3 बार टाॅन्सिल की प्रॉब्लम हो रही है ताे ऑपरेशन कराना सही विकल्प है।

सवाल. 8 सााल का बेटा रात में तीन बार नहाता है। यह किस तरह की बीमारी है। इसका क्या उपचार है?
जवाब. यह ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर कहलाता है। दवाइयों तथा काउंसिलिंग से आराम मिल सकता है।

सवाल. सात साल का बच्चा रात में सोते समय दांत से कट-कट और बिस्तर पर पेशाब करता है। समस्या पिछले दाे साल से है। इसका क्या उपाय है?
जवाब. समस्या यदि दो साल से है साथ ही बच्चे के वजन में गिरावट नहीं है तो यह देखना जरूरी है कि बच्चा किसी एंग्जाइटी से प्रभावित तो नहीं है। स्कूल में उसका बिहेवियर या परफॉर्मेंस कैसा है। किसी चाइल्ड स्पेशलिस्ट या मनो चिकित्सक की सलाह लें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *