अनारकली सूट में सोनम कपूर
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह पर्पल कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस सूट में पर्पल के साथ ऑरेंज और ग्रीन कलर भी नजर आ रहे थे। इस खूबसूरत सेट को उन्होंने फैशन डिजाइनर गौरांग शाह के क्लोदिंग लेबल से पिक किया था, जिसमें अनारकली कुर्ता, पैंट्स और दुपट्टा शामिल था।
ब्लॉक प्रिंट वाले कुर्ते को किया वेअर
सोनम के इस अटायर की डिटेल की बात करें, तो उनके अनारकली कुर्ते में फुल स्लीव्स दी गई थी और इस पर हल्के सफेद रंग के ब्लॉक प्रिंट नजर आ रहे थे। इस सूट में वेस्ट तक बढ़िया फिटिंग के साथ नीचे की तरफ फज-फ्री रखा गया था। वहीं हेमलाइन पर चौड़ा ऑरेंज बॉर्डर दिया गया था, जिस पर गोल्डन एंब्रॉइडरी की गई थी। उन्होंने इस सूट के साथ मैचिंग चुड़ीदार पैंट्स और प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था।
दुपट्टे ने लुक में लगाए चार चांद
अदाकारा का दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगाता नजर आ रहा था। दुपट्टे पर वाइट कलर के सुंदर ब्लॉक प्रिंट्स बने दिख रहे थे और किनारे पर ऑरेंज पट्टी को जोड़ा गया था। इस हेवी दुपट्टे ने पूरे सूट का लुक बदल दिया था। ऐक्ससरीज के लिए सोनम ने अपनी मम्मी सुनिता कपूर की जूलरी कैरी की थी। कानों में स्टेटमेंट झुमकी, हाथ में रिंग्स और वॉच पहनी थी।
ग्लैम था मेकअप
सोनम ने अपने इस लुक को कोल्हापुरी सैंडल्स से राउंड-ऑफ किया था। मेकेअप के लिए हेवी फाउंडेशन, शिमरी पिंक आईशैडो, ग्लौसी लिप्स, डिफाइन्ड आईब्रोज, मस्कारा, कोहल्ड आईज, बीमिंग हाईलाइटर के साथ बालों को यूनिक हेयरस्टाइल दी थी। बालों में सेंटर पार्टेड करते हुए क्राउन ब्रेड बनाई थी, जो बहुत ही प्यारी लग रही थी।