दिल्ली की इन तीन जगहों पर पहले से हैं Unity Mall, आखिर किस तरह के होते है ये मॉल जिनका जिक्र हुआ बजट 2023

[ad_1]

बजट 2023 में आपने अपने हिसाब की सारी चीजें सुनी और समझी होंगी। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर टैक्स तक शिक्षा से लेकर टूरिज्म सेक्टर तक सबके लिए कुछ न कुछ बताया गया था। अगर बात करें, पर्यटन को बढ़ावा देने की तो बजट 2023 के अनुसार 50 पर्यटन स्थलों को पहचान दी जाएगी। घरेलू और इंटरनेशनल पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में इन्हें विकसित भी किया जाएगा।
लेकिन इसमें एक और चीज है जो आज के दिन बताई गई और वो थी राज्यों को राजधानी में Unity Mall खोलने के लिए प्रोत्साहित करना। अगर आप भी सोच रहे हैं, आखिर यूनिटी मॉल किसे कहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं यूनिटी मॉल के बारे में और दिल्ली में इससे जुड़े कितने मॉल हैं। (All photo credit: https://unityone.in)

​यूनिटी मॉल किसे कहते हैं -​

​यूनिटी मॉल किसे कहते हैं -​

यूनिटी मॉल में रिटेल पर फोकस करने की ये एक नई पहल है। इसमें खुदरा जैसी चीजों को विकसित करने पर ध्यान दिया जाता है। बता दें, आसपास के क्षेत्रों के लोग इस मॉल में आकर अपनी रिटेल शॉप खोलते हैं। एक ही जगह पर खुदरा प्रोडक्ट से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। यहां स्थानीय और वैश्विक खुदरा ब्रांडों पर जोर दिया जाता है। इस तरह के मॉल में खाने-पीने से लेकर मनोरंजन जैसी हर एक चीज भी मौजूद होती है।

ऋषिकेश के इस आश्रम में पहुंचे Virat-Anushka, वजह कहीं आपको भी न कर दे यहां जाने को मजबूर

​जनकपुरी में यूनिटी मॉल -​

​जनकपुरी में यूनिटी मॉल -​

जनकपुरी का यूनिटी मॉल एक बुलेवार्ड स्टाइल मॉल है जिसे डीएमआरसी के सहयोग से विकसित किया गया है। पश्चिमी दिल्ली में मौजूद ये मॉल लोगों के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है, जहां रिटेल स्टोर्स से लेकर खाने-पीने की चीजों तक, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स से लेकर हर तरह के मनोरंजन तक आपको यहां सब कुछ मिल जाएगा। यूनिटी वन, जनकपुरी सभी निवासियों और कार्यालय जाने वालों के लिए एक पसंदीदा जगह बन चुकी है। मॉल जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट और जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के काफी करीब है।

इस देश में लोग शवों के साथ कुछ करते हैं ऐसा काम, नहीं कर पाएंगे अपनी आंखों पर यकीन

​करकरडूमा में यूनिटी मॉल -​

​करकरडूमा में यूनिटी मॉल -​

यूनिटी वन, सीबीडी शाहदरा बोलवर्ड स्टाइल मॉल है। ये मॉल भी शाहदरा की लोकप्रिय जगहों में आता है। यहां खुदरा, खाद्य और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी हर जरूरत की चीजें मिल जाएंगी। बता दें और बड़े मॉल की तरह ये मॉल भी शाहदरा सभी निवासियों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन चुकी है।

Rajasthan में है भारत का पहला Smart Village, आलिशान विकास कहीं शर्मा न जाएं शहर

​रोहिणी में यूनिटी मॉल -​

​रोहिणी में यूनिटी मॉल -​

यूनिटी वन, रोहिणी एक बुटीक रिटेल डेस्टिनेशन है जिसे डीएमआरसी के सहयोग से विकसित किया गया है। ये भारत का पहला ऐसा मॉल है, जो मेट्रो स्टेशन से कनेक्टेड है। उत्तरी दिल्ली के इस मॉल में भी आपको रिटेल प्रोडक्ट देखने को मिल जाएंगे, साथ ही यहां मनोरंजन के लिए सिनेमा, खाने के लिए स्टोर्स और बच्चे के खेलने-कूदने के लिए कई एक्टिविटीज हैं। रोहिणी का यूनिटी मॉल यहां से आसपास के निवासियों के लिए हर रूप में परफेक्ट जगह बन चुकी है।

Kashmir की खूबसूरती देख Rahul Gandhi भी हुए हैरान, आखिर क्यों आई ये जगह उन्हें इतनी पसंद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *