जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा


पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने वाला है। इस विश्व कप मुकाबले के साथ ही खिताबी जंग के लिए कुल 16 टीमें में भिडंत शुरू हो जाएगी। इस बार का विश्व कप सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के बिना हो रहा है।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने वाला है। इस विश्व कप मुकाबले के साथ ही खिताबी जंग के लिए कुल 16 टीमें में भिडंत शुरू हो जाएगी। इस बार का विश्व कप सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के बिना हो रहा है।

भारत के ओडिशा की मेजबानी में लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। हॉकी का नाम लेते ही आज भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया जाता है। भारतीय टीम के पास आठ ओलंपिक मेडल है जबकि पाकिस्तान की टीम सर्वाधिक विश्व कप खिताब जीत चुकी है। हॉकी विश्व कप की सबसे मजबूत टीमों में शुमार पाकिस्तान की हॉकी टीम इस बार विश्व कप 2023 का हिस्सा नहीं है। हॉकी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं ले रही है।

पाकिस्तान की टीम नहीं कर सकी क्वालिफाई
पाकिस्तान की हॉकी टीम इस बार विश्व कप 2023 में क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो सकी। पाकिस्तान में बिगड़ती खेल व्यवस्था का ये ताजा उदाहरण है। पाकिस्तान की टीम ने वर्ष 2022 में एशिया कप में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम पांचवे स्थान पर आई थी। वहीं दक्षिण कोरिया, मलेशिया ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। मेजबान भारत ने तीसरा और जापान ने चौथा स्थान हासिल किया था। एशिया कप की टॉप तीन टीमों को ही विश्व कप में हिस्सा लेने का मौका मिलता, जो पाकिस्तान हासिल नहीं कर सकी।

जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान ने हॉकी में दमदार प्रदर्शन नहीं किया है। आंकड़ों के मुताबिक भारत ने वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में क्वालिफाई नहीं किया था। इस दौरान वर्ष 2010 में ट्रेनिंग कैंप के दौरान भारतीय टीम ने आर्थिक मुद्दों को उठाते हुए दैनिक भत्ते और सुविधाओं के आभाव के मुद्दे को उठाया था। इसके बाद से वर्ष 2021 में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रोन्ज मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। 11 वर्षों के इस लंबे अंतराल को भारतीय टीम ने काफी अच्छे से पहचाना और इस पर काम करते हुए टीम को मजबूत किया है।

वहीं पाकिस्तान की टीम ने अपने सुनहरे काल को खराब किया और कोई सबक नहीं लिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 1971 में पहला विश्व कप जीता था। इसके बाद 1978, 1982, और 1994 में विश्व कप जीता था। हॉकी के खेल में पाकिस्तान की टीम के दमदार खेल को देखने के बाद भी पाकिस्तानी फेडरेशन ने देश में हॉकी को बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। इससे पहले वर्ष 2014 में हुए विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करने में सक्षम नहीं हुई थी। पाकिस्तान की टीम का ग्राफ बीते कई सालों से लगातार गिरता जा रहा है। पाकिस्तान की टीम सिर्फ विश्व कप ही नहीं बल्कि 2016 के रियो ओलंपिक, 2021 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान में हॉकी फेडरेशन पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए है। पाकिस्तान की टीम के पास स्पॉन्सर ना होने की जानकारी भी सामने आई है।

ऐसे बाहर हुई पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 से एशिया कप के मुकाबले में हार के बाद बाहर हुई है। एशिया कप के अहम मुकाबले में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 2-3 से पीछे थी। इस मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *