खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, पुरुष और महिला टीमें सेमीफाइनल में


रांची. भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन किया है. 20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड पुरुष और महिला दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2 से पराजित किया. वहीं, हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 गोल से पराजित किया.

पुरुष वर्ग ने मैच में हॉकी झारखंड की ओर से, अमरदीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया. वहीं, महिला टीम में प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल और रजनी केरकेट्टा, संजना होरो तथा निशा मिंज ने एक-एक गोल किया.

महिला टीम
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग.

पुरुष टीम
नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा, घुरन लोहरा, दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, अभिसेख गुड़िया.

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार और उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी ने शुभकामनाएं दी हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : December 27, 2022, 17:04 IST



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *