क्या बहुत ज्यादा बर्थ कंट्रोल लेने से मैं बांझ बन सकती हूं?

[ad_1]

Body: Birth Control Method: महिलाओं के बीच बर्थ कंट्रोल पिल्‍स से जुड़ी ऐसी कई गलत धारणाएं हैं, जिनका वह आंख मूंदकर भरोसा कर बैठती हैं। कुछ का मानना होता है कि अगर वह बर्थ कंट्रोल पिल्‍स का सेवन बहुत ज्‍यादा करेंगी, तो वह आगे चलकर बांझ बन जाएंगी और फिर कभी कंसीव नहीं कर पाएंगी। तो वहीं कुछ ऐसा मानती हैं कि इसे बहुत ज्‍यादा खाने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाएगा, आदि। आज हम इन्‍हीं प्रेंगनसी से जुड़े मिथ और उनकी सच्‍चाई के बारे में बात करेंगे और स्त्री रोग विशेषज्ञ से इसका सही जवाब जानेंगे।

  1. Q1) क्या बहुत ज्यादा बर्थ कंट्रोल लेने से मैं बांझ बन सकती हूं?
    वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल का जवाब: यह बहुत ही गलत धारणा है, कि बर्थ कंट्रोल दवाओं के सेवन से इनफर्टिलिटी होती है। बर्थ कंट्रोल पिल्स का काम बस महिलाओं के शरीर में अंडाणु के उत्पादन को रोकना होता है।इसलिए यह एक बहुत ही बड़ा मिथ है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स से इनफर्टिलिटी होती है। इससे इनफर्टिलिटी बिल्कुल नहीं होती है बल्कि बर्थ कंट्रोल पिल एक बहुत ही अच्छा कॉन्ट्रासेप्टिव है जिससे अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।
  2. Q2) बर्थ कंट्रोल पिल का असर कितने दिन तक रहता है?
    इस दवा का असर केवल उस समय तक होता है, जितने महीने तक महिला उस गोली का सेवन करती है। जिस समय महिला गोली लेना बंद कर देती है, इसका असर भी शरीर से खत्म हो जाता है। जिसके कारण फिर से शरीर में अंडाणु बनने लगते हैं, और फर्टिलिटी रिस्टोर हो जाती है, जो बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण रुकी हुई थी।
  3. Q3) गोली बंद करने के बाद कब प्रेगनेंट हो सकती हैं?
    गोली बंद करने के पहले महीने में ही प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इसके लिए आपका मासिक चक्र भी नॉर्मल होना चाहिए।

Expert: Dr. Neena Agarwal (Head of the Department, Sr. Obstetrician & Gynaecologist – CARE CHL Hospitals, Indore)

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं और उसका समाधान या बीमारी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमें डायरेक्ट [email protected] पर अपने सवाल भेज सकते हैं। हमारे डॉक्टर और एक्सपर्ट उनका जवाब देने की कोशिश करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *