एशियन गेम्स के लिए बैडमिंटन टीम का ऐलान: साइना नेहवाल को जगह नहीं, 20 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

[ad_1]

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2022 Indian Badminton Teams Announcement; PV Sindhu | Prannoy HS Saina Nehwal

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सिंधु और प्रणय भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे। - Dainik Bhaskar

सिंधु और प्रणय भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे।

एशियन गेम्स 2022 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। एशियन गेम्स 2022 को कोरोना वायरस की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया था, जो इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इन एशियन गेम्स में कुल 20 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें 10 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे।

सिंधु और प्रणय को मिली सीधे एंट्री
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, एचएस प्रणय, मेंस डब्लस जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के अलावा गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की महिला जोड़ी ने BWF रैंकिंग में टॉप- 20 में होने की वजह से पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर लिया था। उन्हें रैंकिंग के आधार पर एशियन गेम्स 2023 में सीधे एंट्री दी गई है। वहीं बाकी खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर प्रवेश मिला है।

सिंधु का यह सीजन अब तक रहा निराशाजनक
बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में विमेंस सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीतने के बाद लंबी चोट के कारण पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने काफी समय तक कोर्ट से दूर रहने के बाद 2023 सीजन में वापसी की। स्विस ओपन में सिंधु ने दूसरे राउंड तक अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, इससे पहले उन्हें मलेशिया ओपन, इंडिया ओपन, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले राउंड में ही हारकर बाहर होना पड़ा था।

सात्विक-चिराग भी टीम में शामिल
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और उनके साथी चिराग शेट्टी भी टीम में शामिल हैं। विमेंस डबल्स इवेंट में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी को अश्विनी पोनप्पा और उनकी साथी तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी से मदद मिलेगी। गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ऑल इंग्लैंड ओपन 2023 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

टीम में लक्ष्य सेन का भी नाम
भारतीय टीम के अन्य सिंगल्स खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत और मौजूदा सीनियर राष्ट्रीय महिला एकल चैंपियन अनुपमा उपाध्याय का नाम भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन ने भी मेंस सिंगल्स इवेंट के लिए टीम में जगह बनाई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *