इम्यूनिटी: देर रात तक जागने से घटती है, बार-बार संक्रमण कमजोर इम्यूनिटी का संकेत


  • Hindi News
  • Happylife
  • Waking Up Till Late Night Decreases, Frequent Infections Are A Sign Of Weak Immunity

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

तापमान में हल्की गिरावट भी इम्यूनिटी को 50 प्रतिशत तक घटा देती हैं। इसका असर नाक पर सर्वाधिक होता है। यही कारण है कि ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम जैसे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी इम्यूनिटी को बढ़ाना और उसे बनाए रखना है।

पर्याप्त नींद के साथ ही यदि हेल्दी डाइट, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी और फिजिकल एक्टिविटी को बनाए रखा जाए तो इम्यूनिटी को मजबूत रखा जा सकता है। दैनिक भास्कर के 5 जनवरी के अंक में इम्यूनिटी से जुड़ा लेख प्रकाशित किया गया था, जिस पर बड़ी संख्या में पाठकों ने प्रश्न पूछे, जिनके जवाब दे रहे हैं सर गंगाराम अस्पताल के डॉ. (ले. जनरल) वेद चतुर्वेदी।

सवाल. कमजोर इम्यूनिटी की निशानी क्या है। इसके अलर्ट को कैसे समझें?
जवाब. बार-बार बीमार पड़ना, बार-बार कोई इन्फेक्शन होना (फेफड़ों , आंतों का या त्वचा का इन्फेक्शन), वजन कम होना, लिवर तिल्ली और लिम्फ नोड्स का बड़ जाना या इम्युनोग्लोबुलिन का कम हो जाना कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं।

सवाल. कौन-कौन-से व्यायाम हैं, जिन्हें करने से इम्यूनिटी बढ़ती है?
जवाब. प्रतिदिन 30 से 45 मिनट पैदल घूमना, योग करना या किसी भी तरह का स्पोर्ट्स खेलने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

सवाल. रनिंग करते वक्त तुरंत थकावट होने लगती है। सांस लेने में भी परेशानी होती है। यह किसके लक्षण हैं ? जवाब. इसके कई कारण हो सकते है- हीमोग्लोबिन का कम होना , दिल या फेफड़ों की बीमारी होना , मोटापा भी इसका एक कारण हो सकता है।

सवाल. क्या नींद का इम्यूनिटी से भी संबंध है। एक स्वस्थ व्यक्ति को कितने घंटों की नींद लेनी चाहिए?
जवाब. रिसर्च से पता चला है कि नींद का इम्यून सिस्टम से गहरा संबंध है। एक स्वस्थ व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेना चाहिए जो लोग रात को देर तक जागे रहते है उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

सवाल. अच्छी इम्यूनिटी के लिए खान-पान में कौन-सी चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए?
जवाब. कोई विशेष प्रकार के खाने से इम्यून सिस्टम नहीं सुधरता। एक बैलेंस्ड फूड ज़रूर फायदा पहुंचाता है। घर का हिंदुस्तानी ख़ाना श्रेष्ठ है।

सवाल. रोजमर्रा की ऐसी कौन-सी आदतें हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं। ऐसे ही कौन सी आदतें इम्यूनिटी के लिए अच्छी होती हैं?
जवाब. देर तक जागना, शराब और धूम्रपान करना और नकारात्मक सोच ये सब इम्यून सिस्टम को कमजोर करते है। बैलेंस्ड फूड, व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद ये सब इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *