इन 4 चीजों से दें अपनी मां को घर के कामों से आजादी


हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनियाभर में मदर्स डे माना जाता है। इस साल यह दिन 14 मई यानी की कल मनाया जाने वाला है। जिस तरह से हमारी मां अपने जीवन का हर दिन, हर एक मिनट हमारे लिए न्यौछावर कर देती है। ऐसे में उनके बलिदान और प्यार के लिए सिर्फ एक दिन समर्पित करना काफी नहीं है। लेकिन फिर भी मां को स्पेशल महसूस कराने का यह एक अच्छा तरीका है।

एक औरत जब मां बन जाती है, तो उस पर बच्चों और घर को संभालने की जिम्मेदारी एक साथ आ जाती है। एक समय के बाद उन्हें इन चीजों को अपने तरीके से करने की इतनी ज्यादा आदत हो जाती है, कि वह तबीयत ठीक न होने पर भी काम में जुटी रहती हैं। वैसे तो आज के समय में ज्यादातर घरों में काम करने वाली बाई लगी होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को उनका काम पसंद नहीं आता है, और वह घर का सारा काम खुद ही करना पसंद करती हैं। ऐसे में यदि आपकी मां घर में काम करने वाली बाई रखने से कतराती है, और घर के कामों में ही अपना सारा समय गवा देती हैं, तो आप उन्हें इस मदर्स डे पर यहां बताए गए ये अप्लायंस गिफ्ट कर सकते हैं।

डबल डिशवॉशर

डबल डिशवॉशर

डिशवॉशर रसोई में बहुत मददगार होते हैं, इसमें आप बिना किसी मेहनत के घर के गंदे बर्तनों को साफ कर सकते हैं। डबल डिशवॉशर बर्तनों को साफ करने की इस सुविधा को एक अलग लेवल पर ले जाता है। इसमें आप एक साथ दो अलग-अलग खानों में नाजुक और नॉर्मल बर्तनों के धो सकते हैं। इससे काफी समय बच जाता है।

ट्विन वाशिंग मशीन

ट्विन वाशिंग मशीन

सिंगल वाशिंग मशीन में कपड़ों को धोने के लिए अलग-अलग छांट कर रखना पड़ता है। इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में समय बचाने कि लिए ट्विन वाशिंग मशीन बहुत कारगर साबित होते हैं। इसमें आप एक साथ अलग-अलग टाइप के कपड़ों को धो सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है, कि यह ज्यादा स्पेस भी नहीं लेता है।

वैक्यूम मोब

वैक्यूम मोब

फर्श की सफाई में आमतौर पर दो अलग-अलग काम शामिल होते हैं- झाड़ू और पोंछा। इसमें समय और मेहनत बहुत ज्यादा लगता है। ऐसे में वैक्यूम मोब से इस काम को आप आसानी से एक बार में कर सकते हैं। जिससे समय की बचत भी आराम से की जा सकती है।

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव में खाना बनाना गैस स्टोव की तुलना में बहुत आसान होता है। साथ ही बहुत आराम के साथ कम समय में इसमें कई व्यंजनों को बनाया जा सकता है। ऐसे में यह आज के समय किचन के सबसे जरूरी उपकरणों में शामिल हो गया है। हालांकि इसके इस्तेमाल करने के लिए जरूरी बातों को पता होना आवश्यक है, इससे किसी भी तरह के गड़बड़ी से बचा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *