हनी सिंह ने बताई म्यूजिक से ब्रेक लेने की वजह: अपनी बीमारी पर खुलकर बात की, बोले- मैं रात-दिन मौत की दुआ मांगता था


39 मिनट पहले

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया एल्बम हनी 3.0 रिलीज हो गया है। 2016 के बाद हनी ने एक बार फिर कमबैक किया है। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी बीमारी का खुलासा किया और मानसिक सेहत से जुड़े संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। हनी ने बताया कि किस तरह बीमारी की वजह उनकी नींद चली गई और वो शराबी बन गए।

हनी ने बताया म्यूजिक से ब्रेक लेने की कारण
ब्रूट इंडिया से बातचीत में हनी ने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुईं थी, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही 2 साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल का वक्त लगा। म्यूजिक से इतने लंबे ब्रेक का कारण उनकी बीमारी थी।

बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे हनी सिंह
हनी ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा- ‘भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं। इसके बहुत सारे कलर्स हैं, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी चीजें इसके आगे कुछ भी नहीं हैं। मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था। इसे साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर कहा जाता है, जो बहुत खतरनाक चीज है। किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं।’ मैं दिन रात मौत की दुआ करता था।’

मॉडल-एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं हनी
बता दें कि साल 2022 में हनी सिंह ने मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को दिल्ली में एक इवेंट में अपनी प्रेमिका के रूप में इंट्रोड्यूस किया था। वहीं 2022 में टीना ने हनी सिंह के पेरिस ट्रिप म्यूजिक वीडियो में काम किया था।
मीडिया को दिए इंटरव्यू में हनी ने बताया कि वो टीना से मार्च में मिले थे। साथ ही हनी ने ये भी खुलासा किया कि टीना को अपनी लाइफ में लाने के लिए उन्हें महीनों तक टीना का पीछा करना पड़ा था। हनी ने कहा कि जब उन्होंने टीना को देखा तो उन्हें लगा कि टीना उनके लिए ही बनी हैं।

2021 में हुआ था हनी का तलाक
हनी सिंह की पहली शादी 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी। 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। उस समय कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्ट्स में काम करने से पहले ही शादी कर ली। फिर साल 2021 में हनी ने शालिनी से तलाक का ऐलान किया था। इस दौरान शालिनी ने हनी और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। हनी सिंह ने भी अपनी सफाई पेश की थी। इस लड़ाई के बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार अलग हो गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *