साउथ के तड़के से मालामाल ‘जवान’: मात्र 9 दिनों में किया 410 करोड़ का कलेक्शन, ‘पठान’ को 400 करोड़ कमाने में लगे थे 11 दिन


41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विशेष अनुबंध के तहत सिर्फ भास्कर में

सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने मात्र 9 दिन में ही 410 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। फिल्म ने वन नेशन-वन इमोशन की तर्ज पर उत्तर और दक्षिण भारत की दूरियों को पाटकर मनोरंजन के सूत्र में पिरो दिया है।

फिल्म की रिलीज वाले दिन चेन्नई में सभी थिएटर्स हाउसफुल रहे। कई जगहों पर शाहरुख के पोस्टर्स को दूध से नहलाया गया। बरसों बाद किसी हिंदी फिल्म स्टार के लिए दक्षिण भारत में ऐसी दीवानगी दिखी।

एक तरफ बॉलीवुड का स्टारडम व मेगा बजट और दूसरी तरफ दक्षिण के कॉलीवुड का चटख अंदाज और जबरदस्त एक्शन सीन ‘जवान’ की सफलता का तड़का हैं।

जवान में शाहरुख के अपोजिट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आईं।

जवान में शाहरुख के अपोजिट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आईं।

फिर पाया सबसे बड़े स्टार का तमगा
शाहरुख इकलौते ऐसे स्टार हैं, जिनकी एक ही साल में आई दो फिल्मों ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार किया। ‘पठान’ और ‘जवान’ के दम पर शाहरुख सर्वाधिक कमाई वाले अभिनेताओं में पहले नंबर पर पहुंचे। दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर करीब 953 करोड़ रुपए की कमाई कर ली।

2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्मों ने मिलाकर 757 करोड़ कमाए थे। अब वाे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लुढ़क चुके हैं।

इससे पहले इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

इससे पहले इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

सबसे बड़ी ओपनिंग के 3 रिकॉर्ड तोड़े

  • ‘जवान’ ने 75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘पठान’ (57 करोड़) के नाम था।
  • ‘जवान’ ने पहले हफ्ते में 391 करोड़ रुपए के साथ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। पठान ने 364 करोड़ रु. जुटाए थे।
  • पहले वीकेंड में ‘जवान’ ने 286 करोड़ रु. कमाए। इससे पहले ‘पठान’ का ‌281 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड था।
जवान की कहानी में हर वो मसाला है जो एक दर्शक फुल एंटरटेनिंग फिल्म में चाहता है।

जवान की कहानी में हर वो मसाला है जो एक दर्शक फुल एंटरटेनिंग फिल्म में चाहता है।

सबसे व्यापक कहानी… कश्मीर से कन्याकुमारी तक
फिल्म में किसान, स्वास्थ्य व्यवस्था, पर्यावरण को नुकसान व बढ़ते पूंजीवाद को निशाना बनाया गया है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी, बड़े कारोबारियों को आसान कर्ज जैसे मुद्दे देश में सभी को जोड़ते दिखे।

फिल्म के अंत में शाहरुख का 3 मिनट का सोलो डायलॉग है। इसमें वे धर्म और जाति से उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए वोट देने की अपील करते हैं। इस डायलॉग ने लोगों को फिल्म से सबसे ज्यादा कनेक्ट किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *