बूंदी, राजस्थान – Bundi, Rajasthan

बूंदी कोटा से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शानदार शहर है। महलों और किलों से घिरी इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बूंदी का आकर्षण यहां नारंगी, अमरूद, अनार और आम के पेड़ों से घिरे बगीचे हैं। यह शहर अरावली रेंज, नदियों और जौ व गेहूं के खेतों से घिरा हुआ। भीड़-भाड़ से दूर, यह जगह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है, जो ग्रामीण इलाकों में राजस्थानी संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं।
नॉर्थ-ईस्ट – North-East

अगर आपको स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती का मजा लेना है तो आप भारत के नॉर्थ-ईस्ट में असम के माजुली में जाकर देखें। असम का माजुली दुनिया के सबसे बड़े मीठे पानी के रिवर आइलैंड में से एक है। जबकि फूलों की घाटी नागालैंड में ज़ुकोउ घाटी अपनी हरियाली और शांति के लिए जानी जाती है। सिक्किम में त्सोंगमो झील भी एक प्राकृतिक आश्चर्य है।
पृथ्वी की कुछ ऐसी अनोखी जगह जहां अभी तक इंसान के नहीं पड़े हैं पैर, आप भी देख करने लगेंगे अफसोस
चोपता, उत्तराखंड – Chopta, Uttarakhand

अगर आप विदेश के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड की यात्रा जरूर करें। राज्य में कम मशहूर जगहों में से एक, चोपता ऐसा गांव है, जहां हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। यह तुंगनाथ और चंद्रशिला की तरफ जाने वालों के लिए ट्रेकिंग बेस है। इसी तरह, हरसिल बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के जंगलों के साथ-साथ पेड़-पौधों और जीवों से घिरा एक छोटा और सुंदर गांव है। हर यात्री को यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
दुनिया के कुछ ऐसे देश जहां नहीं पी जाती शराब, पार्टी-शार्टी नहीं बस घूमने की ही ख्वाइश हो पाएगी पूरी
कर्नाटक – Karnataka

यूं तो कर्नाटक में देखने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन कूर्ग एक ऐसा ऑफबीट डेस्टीनेशन है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह एक छोटा मगर बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे ऊटी के समान ही माना जाता है। यहां का एबे वॉटर फाॅल्स में पानी 70 फीट की ऊंचाई से गिरता है। प्रकृति प्रेमियों को इस नजारे का आनंद लेने के लिए एक बार एबे फॉल्स जरूर जाना चाहिए।
पाटन, गुजरात – Patan, Gujarat

गुजरात अपने पर्यटन स्थलों के लिए काफी मशहूर है। लेकिन गुजरात में ऐसी कुछ ऐसी जगह हैं, जो आपने नहीं देखी होंगी। गुजरात के एक छोटे से गांव पाटन के बारे में आपने शायद ही सुना हो। इस गांव का आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल रानी की वाव के लिए जाना जाता है।
(फोटो साभार : TOI.com)
थेनी, तमिलनाडु – Theni, Tamil Nadu

पर्यटन की दृष्टि से तमिलनाडु बहुत अच्छा राज्य है। यहां के कई पर्यटन स्थल बहुत मशहूर हैं। यहां का थेनी गांव चाय के बागानों, बांधों मंदिर और झरने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पुलिकट झील, कई प्रवासी पक्षियों का घर है। नेचर लवर्स को यहां जाकर एकदम विदेश के पर्यटक स्थल जैसा महसूस होगा।
गवी, केरल – Gavi, Kerala

गवी केरल का एक हॉट स्पॉट है। यह जगह वाइल्ड लाईफ के लिए जानी जाती है। चूंकि यह पेरियार टाइगर रिजर्व का हिस्सा है, इसलिए आप यहां पर बड़े-बड़े मैदान, झरने और इलायची के बागान देख सकते हैं। यहां आकर आप बोटिंग, फॉरेस्ट कैंपिंग, वाइल्डलाइफ वॉचिंग, नाइट सफारी, नेचर ट्रेल्स का आनंद ले सकते हैं।
इसी प्रकार पश्चिम बंगाल का समसिंग, आंध्र प्रदेश का गंडिकोटा और महाराष्ट्र का नाणेघाट हर उस यात्री को देखने जाना चाहिए, जो विदेश यात्रा पर जाने का सपना देखता है।