12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एडवेंचर लवर्स का ज्वालामुखी के ऊपर नंगे पांव रस्सी पर चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे राफेल जुगनो ब्रिडी और अलेक्जेंडर शुल्ज ने परफॉर्म किया। इस स्टंट से दोनों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस जोड़ी ने सक्रिय ज्वालामुखी के ऊपर सबसे लंबी स्लैकलाइन वॉक को पूरा करने का रिकॉर्ड हासिल किया।
वीडियो में राफेल और अलेक्जेंडर नंगे पांव 261 मीटर (856 फीट) ऊपर रस्सी पर वोल्केनो के एक कोने से दूसरे कोने पर चलते नजर आ रहे है। वीडियो यासर वॉलकैनो का है जो पैसेफिक महासागर के तन्ना आइलैंड पर है।

राफेल ने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
ज्वालामुखी के भभकने पर भी नहीं डरे
क्लिप में दोनों रस्सी पर हेलमेट और गैस मास्क पहनकर चल रहे है। पीछे से ज्वालामुखी भभक रही है। इसके बावजूद दोनों आगे की ओर बढ़ते रहे।
संतुलन बनाना आसान नहीं – राफेल
रिकॉर्ड बनाने पर राफेल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उसमें उन्होंने लिखा – मेरे पीछे लावा बम विस्फोट के साथ यह तस्वीर दिखाती है। यह फोटो दिखाती है की सपने को पूरा करने में कितनी मेहनत लगती है। मेरे लिए संतुलन बनाना आसान नहीं था। दोस्तों और अलेक्जेंडर को थैंक्स।