- Hindi News
- No fake news
- In Meerut, A Muslim Youth Was Thrashed By A Mob For Indecent Behavior With Women? Know The Truth Of Viral VIDEO
15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ एक शख्स के कपड़े उतार कर उसे पीट रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ के बैली बाजार का है। जहां शाहरुख नाम का मुस्लिम युवक हर रोज महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करता था। लोगों की भीड़ ने इसलिए बीच सड़क पर उसके कपड़े उतार कर जमकर पीटा।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। वायरल वीडियो, फोटो या मैसेज का सच जानने के लिए वॉट्सऐप करें – 7879152202
और सच क्या है?
- वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें इस वीडियो से जुड़ी खबर भास्कर समेत कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिली।

भास्कर की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर का स्क्रीनशॉट।
- 20 जनवरी 2020 का ये वीडियो हरियाणा के अंबाला शहर का है। जहां कुछ महिलाओं ने पवन उर्फ सोनू नाम के युवक को नंगा करके बुरी तरह पीटा था।
- दरअसल, स्कूल के बाहर लड़कियों को देखकर सोनू अश्लील इशारे करता था। यहां तक कि अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर भी दिखा देता था।
- इसके चलते लड़कियों ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। कारण का पता चलने के बाद इनमें से एक लड़की के परिवार की महिलाओं ने गुप्त रूप से पीछा किया और आरोपी युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया था।
- मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने सोनू के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
- साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। 3 साल पुराना ये वीडियो मेरठ नहीं अंबाला का है। वहीं, वीडियो में दिख रहा शख्स मुस्लिम नहीं हिंदू है।
खबरें और भी हैं…