फिल्म यू शेप की गली में नजर आएंगे जावेद जाफरी: फिल्म में भाग्यश्री की बेटी भी दिखेंगी, अगस्त में शूटिंग खत्म होने की उम्मीद


30 मिनट पहलेलेखक: उमेश कुमार उपाध्याय

  • कॉपी लिंक

इन दिनो फिल्म यू शेप की गली की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। फिल्म में अवंतिका दसानी, विवान शाह, जावेद जाफरी हैं। फिल्म का डायरेक्शन अविनाश दास कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर विनोद कुमार हैं। अवंतिका दसानी भाग्यश्री की बेटी हैं।

इसी के सिलसिले में दैनिक भास्कर ने प्रोड्यूसर विनोद कुमार से बात की है। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश…

रोमांटिक, सोशल ड्रामा की कहानी है ‘यू शेप की गली’
विनोद कुमार कहते हैं, हमने 100 से ज्यादा स्क्रिप्ट पढ़ी, उसके बाद ये स्क्रिप्ट हमने सिलेक्ट किया। ‘यू शेप की गली’ का टाइटल पढ़ा, तब यह जानने की जिज्ञासा हुई कि आखिर ये कहानी किस पर बेस्ड है। दरअसल, इसका मतलब ये है कि एक यू शेप की गली है, जिसमें एक तरफ से घुसे और दूसरी तरफ से बाहर निकल जाएं। इसे हिंदुस्तान की कहानी समझिए।

कहानी के अनुसार, इस गली में हर तबके का बंदा यहां पर रहता है। उन्हीं के बीच के प्यार और तकरार की कहानी है, जिसे बड़े प्यार पुनर्वसु ने लिखी है। यह रोमांटिक म्यूजिकल और थोड़ा-सा सोशल ड्रामा वाली फिल्म है। फिल्म में विवान शाह-अवंतिका दसानी के बीच प्यार की कहानी है, लेकिन उनके बीच म्यूजिक और सोशल लाइफ का फ्लेवर है। फिल्म में एक कैरेक्टर मिर्जा (जावेद जाफरी) का है, जो पूरी गली को जोड़कर रखा है। गली का यू जहां पर मिलता है, वहां पर मिर्जा की चाय और कबाब की दुकान है। मिर्जा स्वभाव से शायर है।

अवंतिका बनेंगी शब्बो और विवान होंगे
फिल्म में अवंतिका के किरदार का नाम शबनम है, जिसे सभी शब्बो कहते हैं। शब्बो गली में अकेली रहती है, क्योंकि उसके माता-पिता दुनिया में नहीं हैं। शब्बो बहुत स्ट्रांग और मुंहफट लड़की है। स्वभाव से सख्त इतनी है कि उससे कोई टेड़ी आवाज में बात भी नहीं कर सकता। गली के लड़के शब्बो की इज्जत भी बहुत करते हैं। अवंतिका ने जिस तरह से कैरेक्टर को पकड़ा है, उससे अच्छी शब्बो इंडस्ट्री में नजर नहीं आ रही। उनके काम से हम खुश हैं।

विवान के किरदार का नाम हरिया है। हरिया आजकल का लड़का है। वह सोशल साइट के लिए रील बनाता है और अतरंगी कपड़े पहनता है, पर मिलनसार है। उसे दुनिया की परवाह नहीं है या उसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। शब्बो जितनी ग्रैविटी वाली लड़की है, हरिया उतना ही पानी की तरह लाइट है। हरिया, शब्बो को पसंद करता है। हरिया के किरदार में समझदारी और शैतानी भी है, लेकिन मिर्जा के सामने आज्ञाकारी है। विवान ने लखनवी अंदाज को बखूबी पकड़ा है।

लखनऊ, प्रयागराज और मुंबई में होगी शूटिंग
यह कहानी लखनऊ पर बेस्ड है, पर पूरे देश की कहानी है, क्योंकि ऐसी बातें हर जगह देखने को मिल जाएंगी। इसका पहला शूटिंग शेड्यूल भी 1 मई, 2023 से लखनऊ में फिल्माया जा रहा है, जो 30 दिनों तक चलेगा। इसके बाद 10 दिन का ब्रेक लिया जाएगा। दूसरा शेड्यूल प्रयागराज और आसपास करीब 25 दिन फिल्माया जाएगा। फिल्म में चार गाने हैं, जिसकी 15-20 दिनों की शूटिंग मुंबई में होगी। कुल 80 से 90 दिनों के बीच शूटिंग शेड्यूल रखा गया है। जुलाई या 15 अगस्त तक शूटिंग समाप्त करने का इरादा है।

फिल्म में एक गानों को मीका सिंह अपनी आवाज दे सकते हैं
दो म्यूजिकल, एक डांसिंग नंबर यानी रोमांटिक गाना और एक-एक सांग ईद और होली के ऊपर है। कुल मिलाकर ‘यू शेप की गली’ में कुल चार गाने हैं। डांसिंग नंबर टाइप का जो गाना है, वह थोड़ा चकल्लस टाइप का गाना है। यह गाना विवान और अवंतिका के ऊपर है, जबकि होली और ईद के गाने पर पूरी कास्ट होगी। फिल्म का संगीत अमाल मलिक दे रहे हैं। रोमांटिक गाने को अरमान मलिक से आवाज देने की बात चल रही है, जबकि डांसिंग नंबर गाने के लिए मीका सिंह से बात चल रही है।

अवंतिका का आखिरी ऑडिशन था
जिस तरह से फिल्म की आखिरी स्क्रिप्ट चुनी गई, उसी तरह तमाम इस फिल्म के लिए अवंतिका ने सबसे लास्ट में ऑडिशन दिया था। डायरेक्टर अविनाश दास के साथ अवंतिका से मुलाकात हुई, तब शब्बो के किरदार के बारे में उन्हें बताया। उस समय कैरेक्टर को लेकर अवंतिका की आंखों में बहुत सारे सवाल थे, जो मुझे बहुत अच्छे लगे। शब्बो के बारे में उन्होंने हमसे कुरेद-कुरेद कर पूछा। हमने शब्बो के बारे में सारा कुछ बताया, तब अवंतिका ने ऐसा ऑडिशन दिया कि उन्हें फाइनल कर लिया गया। हमें लगा कि अवंतिका से अच्छा शब्बो नहीं मिल सकता। उन्होंने बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ लखनवी लहजे को पकड़ा है। उन्होंने अपनी अपब्रिंगिंग के अपोजिट रोल निभा रही हैं।

मिर्जा के लिए कई एक्टर को किया गया था अप्रोच
मिर्जा के किरदार के लिए हमने कई बड़े नाम सोचे थे और उन्हें यह कैरेक्टर अप्रोच भी किया गया था लेकिन आखिर में जावेद जाफरी का नाम तय हुआ। जावेद को जब कहानी सुनाई गई, तब उन्होंने कहा कि यह फिल्म करने के लिए मैं तैयार हूं। उन्होंने कई बार राइटर को अपने घर पर बुलाकर मीटिंग किया था।

फिल्म का बजट नॉर्मल है
यह फिल्म न तो लो बजट की है और न ही हाई बजट वाली फिल्म है। फिल्म का बजट मीडियम है। एक्चुअल में हमारा पूरा फोकस थिएट्रिकल रिलीज पर है।

मेजर कास्ट मुंबई और सपोर्टिंग कास्ट लखनऊ से हैं
फिल्म में मेजर स्टार कास्ट जावेद जाफरी, अवंतिका, विवान आदि मुंबई से हैं, जबकि सपोर्टिंग स्टार कास्ट लखनऊ से ली गई है। इस तरह 55-60 फीसदी मुंबई से और 40 से 45 फीसदी कास्टिंग लखनऊ से की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *