27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत- जिम्बाब्वे मैच के दौरान अपनी जर्सी की पहचान करते टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन।
टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ मैच के दौरान है। रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद ब्रॉडकास्टर टीवी को प्लेइंग इलेवन बता रहे थे। उनके पीछे आर अश्विन हैं। उनके हाथ में दो जैकेट है। वह दोनों जैकेट को बारी-बारी से संघते हैं और उसके बाद एक जैकेट को नीचे रखकर चले जाते हैं। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो जाती है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कैप्शन लिखकर अश्विन का मजाक उड़ा रहे हैं। कोई उन्हें जीनियस बता रहा है तो कोई खास किस्म के टैलेंट का धनी। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया था।
हरभजन ने पूछा क्या सूंघ रहे हो
हरभजने भी वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,’ऐश क्या सूंघ रहे हो।’ उन्होंने साथ में हंसने का भी इमोजी लगाया हुआ है।
अश्विन अपने क्रिकेटिंग माइंड के लिए पहचाने जाते हैं
अश्विन की गिनती दुनिया भर के स्मार्ट प्लेयर्स में होती है। समय- समय पर अपने क्रिकेटिंग माइंड से विपक्षी टीम को मात देते रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले ग्रुप लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड से सबको प्रभावित किया था। भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर अश्विन थे। वहीं गेंदबाजी छोर पर मोहम्मद नवाज थे। नवाज ने आखिरी गेंद को विकेट से दूर रख वहीं अश्चिन ने इसे छोड़ दिया। अंपायर ने इसे वाइड दिया। अश्विन की इस चालाकी की खूब सराही गई।
अश्विन ने ग्रुप लीग में लिए हैं 6 विकेट
आर अश्विन ने टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप लीग में खेले 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.52 का रहा है। उनका बेस्ट 22 रन पर 3 विकेट रहा है