एक घंटा पहले
नोरा फतेही इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को झलक दिखला जा 10 के सेट पर देखा गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नोरा इंडियन लुक में नजर आईं। नोरा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके ओवरऑल लुक की बात करें तो, उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहन रखा है। साथ ही बालों को हाफ क्लच कर ग्रीन हील्स के साथ अपना लुक कम्पलीट करती नजर आई हैं। नोरा के इस लुक को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए है। उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कोई इतना हसीन कैसे हो सकता है। तो वहीं दूसरे ने लिखा सिंपल और स्वीट। देखें वीडियो …
खबरें और भी हैं…