चांद के साउथ पोल पर पहुंचा भारत: जावेद अख्तर ने लिखा- अब चांद है हाथों में..सनी देओल बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। जाहिर है कि इसका जश्न पूरा देश मना रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी खुशी जाहिर की है। शाहरुख खान ने लिखा- “चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। इसके अलावा अक्षय कुमार ने ‘इसरो’ का धन्यवाद किया है।

अक्षय ने लिखा कि भारत को इतिहास रचते देख उन्हें काफी गर्व हो रहा है। सनी देओल ने गदर स्टाइल में देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। जावेद अख्तर ने शायराना अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है।

अजय देवगन ने लिखा कि वो इस पल को देखने के बाद काफी प्राउड महसूस कर रहे हैं। ऋतिक रोशन ने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार जताया है और कहा, इनके अथक प्रयास से ही यह मिशन सफल हो पाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि हम भारतीयों के लिए यह क्षण बेहद ऐतिहासिक है।

सेलिब्रिटीज का सिलसिलेवार रिएक्शन देखिए..

सनी देओल
“गर्व करने वाला क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराने पर बधाई। यह भारतीय स्पेस इतिहास में अद्भुत मुकाम है।”

शाहरुख खान
“चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं, आज इंडिया और ISRO छा गया। सभी इंजीनियर्स और वैज्ञानिकों को बहुत बधाई, इन सभी ने आज पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है।”

जावेद अख्तर
“अब चांद है हाथों में सुन ए लैला-ए-गैती, हम तेरे लिए तुझ से भी आगे निकल आए।”

अक्षय कुमार
“करोड़ों लोग आज दिल से इसरो को शुक्रिया अदा कर रहे हैं। आपने हमें प्राउड फील कराया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि भारत को इतिहास रचता देख रहा हूं। भारत अब चांद पर पहुंच गया है।”

अजय देवगन
“सौभाग्यशाली हूं जो यह मोमेंट देख पा रहा हूं।”

अनुपम खेर
​​​​​​

अनुपम खेर अपने घर पर टीवी के जरिए इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

अनुपम खेर अपने घर पर टीवी के जरिए इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

अनुष्का शर्मा ने टीवी पर इस ऐतिहासिक क्षण का अनुभव किया।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत
23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

चंद्रयान-3 ने मंगलवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की। इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा।

चंद्रयान-3 लैंडिंग से ठीक पहले वर्टिकल पोजिशन में आया।

चंद्रयान-3 लैंडिंग से ठीक पहले वर्टिकल पोजिशन में आया।

ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *