- Hindi News
- International
- From Those Who Served In The Pandemic To LGBTQ Activists, They Got An Invitation From Buckingham Palace
लंदन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में कई देशों के VVIP के साथ ही ब्रिटेन के पब्लिक सर्विस हीरोज भी शामिल होंगे। इसमें कोविड में सेवा देने वाले डॉक्टर्स से लेकर नेत्रहीनों के लिए ऑडियो बुक बना रही महिला भी शामिल है। यह सभी देश में पब्लिक सर्विस करने वाले लोग हैं।
बकिंघम पैलेस के मुताबिक, इन गेस्ट्स में करीब 200 लोग शामिल होंगे। इन्हें क्वीन के बर्थडे पर सम्मानित भी किया गया था।
भारतीय मूल के वकील को भी इनविटेशन
भारतीय मूल के प्रणव भनोट को बकिंघम पैलेस से इनविटेशन आया हैं। वे एसेक्स के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। प्रणव ने महामारी के दौरान 1200 से ज्यादा लोगों को मुफ्त में खाना दिया और उनकी मदद की। प्रणव ने कहा कि इनविटेशन मिलने पर वे चौंक गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी की वे क्वीन की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

वकील प्रणव भनोट। उन्हें क्वीन के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए इनवाइट किया गया है।
महिला एक्टिविस्ट को लगा सेल्स कॉल
बर्मिंघम की 46 साल नताली क्विरोज एक एक्टिविस्ट हैं। उन्हें प्रेग्नेंसी में उनके पति ने चाकू से मार डालने की कोशिश की थी। इसके बाद से वे डोमेस्टिक वॉयलेंस के खिलाफ आवाज उठा रही है। नताली ने कहा कि 10 सितम्बर को वे अपने डॉग को पार्क में टहला रही थी, तभी उन्हें प्राइवेट नंबर से कॉल आया। शुरुआत में उन्हें लगा की यह एक सेल्स कॉल है। बाद में जब उन्होंने फोन उठाया तो वह कैबिनेट से था।
LGBT क्वायर ग्रुप को भी न्योता
ब्रिटेन के हसियन च्यू को भी न्योता मिला है। वे LGBTQ+ समुदायों के क्वायर ग्रुप को लीड करते है। उन्हें रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता मिला। इनविटेशन मिलने पर उन्होंने कहा- मुझे न्योता इसलिए मिला है, क्योंकि बकिंघम पैलेस अलग-अलग समुदायों को भी बुलाना चाहता है। इससे पता चलता है कि एलिजाबेथ के शासनकाल के दौरान देश कैसे बदल गया।
अंतिम संस्कार में 2 हजार VVIP होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 2 हजार वीवीआईपी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। भारतीय समय के अनुसार अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे होगा। इसका दुनिया के कई देशों में लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा। इसमें कई देशों के लीडर्स के साथ ही यूरोप की रॉयल फैमिलीज भी शामिल है।
अंतिम संस्कार स्थल पर बस से जाना होगा

वेस्टमिंस्टर ऐबे में क्वीन का अंतिम संस्कार होगा। महारानी की मां का अंतिम संस्कार 2002 में यहीं हुआ था।
रविवार शाम को बकिंघम पैलेस में नए किंग चार्ल्स ने राष्ट्राध्यक्षों को डिनर कराया। सभी लीडर्स को कॉमर्शियल फ्लाइट से आने के लिए कहा गया है। अंतिम संस्कार वाली जगह वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी में सभी को निजी कार के बजाए बस से जाना होगा।
दिवंगत महारानी से जुड़ी ये खबरें भी जरूर पढ़ें…
दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा स्टेट फ्यूनरल, पति प्रिंस फिलिप के बाजू में दफनाया जाएगा

क्वीन एलिजाबेथ-II का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे (ब्रिटेन में सुबह 11 बजे) शाही परंपराओं के मुताबिक स्टेट फ्यूनरल शुरू होगा। महारानी का स्कॉटलैंड में 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 11 सितंबर से वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा है। पढ़ें पूरी खबर…
कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शमिल; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित की

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ II का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार दोपहर लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंचीं। उन्होंने क्वीन को भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़ें पूरी खबर…
US प्रेसिडेंट शामिल होंगे, जिनपिंग और पुतिन नहीं आएंगे

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ II का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल होंगी। वो फिलहाल, लंदन में ही हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्वीन के अंतिम संस्कार में करीब 500 राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। कुछ देशों के क्वीन और किंग भी अंतिम संस्कार में शामिल होने आ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…